Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs SA: दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

AFG vs SA: दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत
AFG vs SA (Photo Source: X)हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने कल दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अफगानी टीम ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में धोकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। बता दें, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज यूएई में खेली जा रही है।

सीरीज का पहला मैच जीतकर अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत दर्ज की थी, अब दूसरे वनडे में भी अफ्रीकी टीम को धूल चटाकर अफगानी टीम ने इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने शारजाह में खेले गए दूसरे वनडे में 177 रनों से जीत दर्ज की, यह उनके वनडे क्रिकेट इतिहास की भी सबसे बड़ी जीत है।

AFG vs SA: दूसरे वनडे मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बोर्ड पर लगाए। इस मैच में गुरबाज ने अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ते हुए 110 गेंदों पर 10 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रहमत शाह (50) और अजमतुल्लाह उमरजई (86) ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को 300 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे 34.2 ओवर में मात्र 134 रनों पर ढेर हो गई। कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया, वहीं 5 बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के टॉप स्कोरर कप्तान टेंबा बावुमा रहे जिन्होंने 38 रनों की पारी खेली।

वहीं अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में राशिद खान चमके, जिन्होंने मात्र 19 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। उनके अलावा नांगेयालिया खारोटे को भी 4 सफलताएं मिली। राशिद खान को उनकी उम्दा गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

আরো ताजा खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...