
Afghanistan vs South Africa, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)
कल (19 सितंबर) शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI मैच खेला गया। इस मुकाबले में अफगानी टीम ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 6 विकेट से धूल चटाई। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान की किसी भी फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत है। अफगानिस्तान की इस जीत के साथ भारत के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया है।
आईसीसी के 12 फुल मेंबर देशों में अब भारत ही एकमात्र ऐसी टीम बची है जो अफगानिस्तान से अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारी है, इसके अलावा अफगानिस्तान किसी ना किसी फॉर्मेट में अन्य 10 टीमों को हरा चुका है। आईसीसी के 12 फुल मेंबर देशों में अफगानिस्तान, भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका, आयरलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं।
भारत के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया है अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक 4 वनडे और 9 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दो बार अफगानिस्तान की टीम भारत को हराने के करीब पहुंची मगर इसमें कामयाब नहीं हो पाई। 2018 एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ वनडे मुकाबला ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी। वहीं 2024 की शुरुआत में भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मुकाबला टाई हुआ था और दो सुपर ओवर के बाद भारत ने अफगानिस्तान को हराया था।
अफगानिस्तान की साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पर पहली और एकमात्र जीत पिछले 12 महीनों में ही आई है। शाहिदी की अगुआई वाली टीम ने पिछले साल दिल्ली में 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया था, उसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
जिम्बाब्वे, आयरलैंड और बांग्लादेश ये तीन टीमें ऐसी हैं जिन्हें अफगानिस्तान ने तीनों फॉर्मेट में हराया है। वहीं उन्होंने पाकिस्तान को 3 बार T20I में तो एक बार वनडे में धूल चटाई है। इसके अलावा अफगानिस्तान ने वनडे और T20I दोनों में श्रीलंका और वेस्टइंडीज को हाराया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे
क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें
Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

