
Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X)
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सोमवार 26 अगस्त को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से 13 सितंबर तक खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। अनुभवी लेग स्पिनर और अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान का नाम टीम में नहीं है।
दरअसल, राशिद खान इस महीने की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण द हंड्रेड लीग से बाहर हो गए थे। उन्होंने शपगीजा क्रिकेट लीग (SCL) 2024 में कुछ मैच खेले। हालाँकि, वह अभी पांच दिवसीय टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिट नहीं हैं।
क्रिकबज से बात करते हुए, ACB के प्रवक्ता सईद नसीम सदात ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तो नहीं खेल पाएंगे लेकिन, बोर्ड को उम्मीद है कि राशिद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे, जो 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाएगी।
“राशिद हाल ही में चोटिल हुए थे और फिर उन्हें तीन से चार सप्ताह का आराम दिया गया था। हालांकि उन्होंने कई शपगीजा टूर्नामेंट में टी-20 मैच खेले, लेकिन लंबे फॉर्मेट के लिए वह इतने स्वस्थ नहीं हैं।”
इस बीच, ACB के आधिकारिक बयान के अनुसार, 20 सदस्यीय अफगानिस्तान टीम 28 अगस्त को भारत के लिए रवाना होगी और ग्रेटर नोएडा में एक सप्ताह के ट्रेनिंग सेशन में भाग लेगी। सेशन के समापन के बाद चयन समिति अंतिम टीम की घोषणा करेगी।
टीम चयन पर ACB की आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखेल ने कहा, “ट्रेनिंग कैंप के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और उनके प्रदर्शन और फिटनेस को देखने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नईब, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जदरान, खलील अहमद और यम अरब।
टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान का रिकॉर्ड क्या है?
अफगानिस्तान ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में उन्हें जीत मिली है और छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान
‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग
SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

