Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: 4,4,4,6,6,6,6,6,6…. राशिद खान ने अपनी पावरहिटिंग से मचाया बवाल, 26 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Rashid Khan (Photo Source: X/Twitter)

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान इस वक्त शपागीजा क्रिकेट लीग 2024 में स्पीन घर टाइगर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। राशिद खान की टीम को एमो शार्क्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 26 रन (DLS के तहत) से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन राशिद ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस को दिल जीत लिया।

बारिश से प्रभावित मैच में एमो शार्क्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। स्पीन घर टाइगर्स को जीत के लिए 12 ओवर में 139 रनों का DLS टारगेट मिला था, लेकिन टीम 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना पाई।

राशिद खान की धुआंधार बल्लेबाजी ने बांधा समां

एमो शार्क्स के खिलाफ मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पीन घर टाइगर्स ने महज 20 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर पर नहीं पहुंच पाया। हालांकि, कप्तान राशिद खान ने अपनी पावरहिटिंग से विरोधी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

राशिद खान ने टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ 26 गेंदों में 203.84 की स्ट्राइक रेट से 53 रनों की पारी खेली। राशिद खान ने अपनी पारी में तीन चौके और 6 छक्के लगाए। करामाती खान ने कुछ अतरंगी शॉट्स भी लगाए, जिनमें नो-लुक शॉट शामिल था। साथ ही उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाने का प्रयास किया था।

यहां देखें राशिद खान की बल्लेबाजी का वीडियो-

राशिद ने गेंद से भी दिया बड़ा योगदान

राशिद खान ने इकरम अली खिल के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को गेम में वापसी दिलाई थी। उन्होंने मोहम्मद गुल अलीजई द्वारा डाले गए ओवर में 4 गेंदों में लगातार तीन छक्के जड़े थे। ऑलराउंडर फिर 9वें ओवर में मोहम्मद गुल अलीजई के खिलाफ ही विकेट गंवा बैठे। राशिद ने गेंद से भी अपना योगदान दिया, उन्होंने तीन ओवर के स्पैल में एक विकेट लेकर 20 रन दिए थे।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...