
AFG vs BAN (Photo Source: X/Twitter)
AFG vs BAN Head to Head in T20WC: अफगानिस्तान (AFG) और बांग्लादेश (BAN) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 52वां मुकाबला 25 जून को अर्नोस वेले स्टेडियम, किंगस्टाउन, सेंट विसेंट में खेला जाएगा। सुपर-8, ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान दो मैचों में एक जीत, 2 अंकों के साथ तीसरे और बांग्लादेश दो मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
बांग्लादेश को सुपर-8 राउंड के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार के बाद अफगानिस्तान ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और दूसरी ओर अफगानिस्तान रेस में बनी हुई है।
इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। गुरबाज ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं, राशिद खान ने पिछले मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया था। वह बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
Afghanistan vs Bangladesh : AFG vs BAN हेड टू हेड रिकॉर्ड:
टी20 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान 11 मैचों में आमने-सामने हुए हैं। इन 11 खेलों में से बांग्लादेश ने 5 जीते हैं जबकि अफगानिस्तान 6 मौकों पर विजयी हुआ है।
अफगानिस्तान vs बांग्लादेश Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| खेले गए कुल मैच | अफगानिस्तान ने जीते | बांग्लादेश ने जीते | नो रिजल्ट | टाई |
| 11 | 6 | 5 | 0 | 0 |
Afghanistan vs Bangladesh Head To Head Records & Stats In ICC T20 World Cup
टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें बस 1 बार आमने-सामने हुए हैं। इस मैच को बांग्लादेश ने जीता था। हालांकि, इस साल अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े हाथी जैसे टीम को हराकर आ रही है। ऐसे में उनके जीतने की संभावना बेहद ही ज्यादा है।
| Matches Played | Afghanistan Won | Bangladesh Won | N/R | Tied |
| 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
AFG vs BAN Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | वेन्यू | दिन और समय | लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | यहाँ देखे |
| अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, सुपर-8, ग्रुप-1, 52वां मैच | अर्नोस वेले स्टेडियम, किंग्सटाउन, सेंट विसेंट | 25 जून, मंगलवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार | AFG vs BAN मैच का लाइव स्कोर |
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

