Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN Head to Head: T20 World Cup में किसका पलड़ा है भारी, अफगानिस्तान के लिए आंकड़ें डराने वाले

AFG vs BAN Head to Head T20 World Cup में किसका पलड़ा है भारी अफगानिस्तान के लिए आंकड़ें डराने वाले

AFG vs BAN (Photo Source: X/Twitter)

AFG vs BAN Head to Head in T20WC: अफगानिस्तान (AFG) और बांग्लादेश (BAN) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 52वां मुकाबला 25 जून को अर्नोस वेले स्टेडियम, किंगस्टाउन, सेंट विसेंट में  खेला जाएगा। सुपर-8, ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान दो मैचों में एक जीत, 2 अंकों के साथ तीसरे और बांग्लादेश दो मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

बांग्लादेश को सुपर-8 राउंड के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार के बाद अफगानिस्तान ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और दूसरी ओर अफगानिस्तान रेस में बनी हुई है।

इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। गुरबाज ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं, राशिद खान ने पिछले मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया था। वह बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।


Afghanistan vs Bangladesh : AFG vs BAN हेड टू हेड रिकॉर्ड:

टी20 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान 11 मैचों में आमने-सामने हुए हैं। इन 11 खेलों में से बांग्लादेश ने 5 जीते हैं जबकि अफगानिस्तान 6 मौकों पर विजयी हुआ है।

अफगानिस्तान vs बांग्लादेश Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच अफगानिस्तान ने जीते बांग्लादेश ने जीते नो रिजल्ट टाई
11 6 5 0 0

Afghanistan vs Bangladesh Head To Head Records & Stats In ICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें बस 1 बार आमने-सामने हुए हैं। इस मैच को बांग्लादेश ने जीता था। हालांकि, इस साल अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े हाथी जैसे टीम को हराकर आ रही है। ऐसे में उनके जीतने की संभावना बेहद ही ज्यादा है।

Matches Played Afghanistan Won Bangladesh Won N/R Tied
1 0 1 0 0

AFG vs BAN Match Details (मैच जानकारी):

मैच वेन्यू दिन और समय लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स यहाँ देखे
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, सुपर-8, ग्रुप-1, 52वां मैच अर्नोस वेले स्टेडियम, किंग्सटाउन, सेंट विसेंट 25 जून, मंगलवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार AFG vs BAN मैच का लाइव स्कोर

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...

India Tour of Ireland 2026: जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ireland vs India 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 में आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस छोटी लेकिन रोमांचक सीरीज का...

भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL

BCCI mulling to start IPL 2027 early, hold Final by May 15 (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2027 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़े बदलाव...

‘टीम को एक लीडर के तौर पर उनकी जरूरत है’ – माइकल वॉन चाहते हैं कि बेन स्टोक्स कप्तान के तौर पर वापसी करें

Michael Vaughan wants Ben Stokes to return as England captain (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान बने रहने का समर्थन...