Skip to main content

ताजा खबर

ACC U19 Asia Cup, 2024: विकेट लेने के बाद ‘तबरेज शम्सी’ की तरह सेलेब्रेशन के चक्कर में युवराज खत्री का पैर मुड़ गया, देखें वीडियो

Yuvraj Khatri (Image Credit- Twitter X)

ACC U19 Asia Cup, 2024: U19 एशिया कप यूएई में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों सहित आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है और उसने अपने हालिया टूर्नामेंट मैच में नेपाल को पांच विकेट से हराया था।

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की है। हालांकि, लो स्कोरिंग मुकाबले में नेपाल के गेंदबाजों ने भी अच्छा संघर्ष दिखाया। तो वहीं इस मैच के दौरान नेपाल के युवा स्पिनर युवराज खत्री (Yuvraj Khatri) के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटित हो गई, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बता दें कि इस मैच में युवा स्पिनर ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेश पर दबाव बनाने की भरसक कोशिश की, तो वहीं एक विकेट लेने के बाद, वह साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी की तरह जूता पर काॅल लगाने वाला सेलेब्रेशन करते हुए नजर आए।

इसके बाद मोहम्मद रिजान हुसैन का विकेट लेने के बाद, युवराज तेजी से भागे, लेकिन इस दौरान उछलते हुए उनका पैरा मुड़ गया। खिलाड़ी की यह चोट काफी गंभीर थी। इसके बाद उन्हें मैदान से अन्य खिलाड़ी के कंधे पर बैठकर बाहर जाना पड़ा।

देखें किस तरह हुए Yuvraj Khatri चोटिल

A twist of fate 🫣

When luck smiles and frowns at the same time 🤕 🙆‍♂️#SonySportsNetwork #AsiaCup #NewHomeOfAsiaCup pic.twitter.com/OmPn5KepPu

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) December 2, 2024

बांग्लादेश U19 ने पांच विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवरों में महज 141 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। नेपाल के लिए आकाश त्रिपाठी ने 43 और विकेटकीपर उत्तम मगर ने 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक तिवारी ने 29 रनों की पारी खेली।

तो वहीं जब बांग्लादेश नेपाल से मिले 142 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 28.4 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज जवाद अबरार ने 59 और मोहम्मद अजीजुल हकीम तमिन ने 52* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...