Skip to main content

ताजा खबर

500,000 रन, टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड ने रचा अनोखा इतिहास, ऐसा करनी वाली पहली टीम बनी

500000 रन टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड ने रचा अनोखा इतिहास ऐसा करनी वाली पहली टीम बनी

Gus Atkinson (Photo Source: X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज जीतने के करीब पहुंच गई है। पहले टेस्ट में मेजबान टीम को आठ विकेट से हराने के बाद वह सीरीज में अजेय बढ़त लेने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में लगभग 500 रन की बढ़त के साथ खुद को मजबूत स्थिति में पा रहा है।

पहली पारी में 280 रन पर आउट होने के बाद, इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की और न्यूजीलैंड को 125 रन पर ऑल आउट कर दिया। इंग्लिश टीम ने बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट और हैरी ब्रूक के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड को मैच से बाहर कर दिया। अब यहां से न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना काफी मुश्किल होने वाला है।

इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। जी हां, इंग्लैंड को यह आंकड़ा छूने में कुल 1082 मैच और 717 प्लेयर्स की मदद लगी। इंग्लिश टीम ने 1877 में अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम भी है।

इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 4,28,794 रन बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम 2,78,700+ रनों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत ने अभी तक खेले 586 टेस्ट मैचों में 316 खिलाड़ियों की मदद के साथ 2,78,751 रन बनाए हैं, वहीं अगर एक्सट्रा रनों को जोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया के नाम 2,95,833 रन हैं।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

टीम रन टोटल रन (एक्स्ट्रा को मिलाकर)
इंग्लैंड 500109 531863
ऑस्ट्रेलिया 428816 452035
इंडिया 278751 295833
वेस्टइंडीज 270429 286276
साउथ अफ्रीका 218108 230451
पाकिस्तान 215535 227636
न्यूजीलैंड 208994 222947
श्रीलंका 155171 163868
बांग्लादेश 64850 68635
जिम्बाब्वे 50867 54308
आयरलैंड 3769 4001
अफगानिस्तान 3477 3631

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...