Skip to main content

ताजा खबर

Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया अनोखा शतक, इस मामले में द्रविड़ को छोड़ा पीछे

Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया अनोखा शतक इस मामले में द्रविड़ को छोड़ा पीछे
Joe Root (Photo Source: X)

जो रूट ने रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जो रूट ने शानदार अर्धशतक लगाया। वह वेलिंग्टन में दूसरे दिन स्टंप्स के समय 106 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे, इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। 33 वर्षीय रूट का यह 65वां टेस्ट अर्धशतक था। इसी के साथ रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का शतक पूरा किया।

रूट ने अपने करियर में अब तक 35 टेस्ट शतक लगाया है। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा 50+  स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड बनाने वाले वो इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं। इसी के साथ पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 99 मर्तबा 50 प्लस स्कोर बनाया।

राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 63 अर्धशतक और 36 शतक जड़े थे। द्रविड़ ने अपने करियर में 164 मैच खेले जबकि रूट इस वक्त अपना 151वां टेस्ट खेल रहे हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 119 पचास प्लस स्कोर के साथ लिस्ट में टॉप पर टॉप पर हैं ।सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 फिफ्टी लगाई थी। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस (113) दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 45 सेंचुरी और 58 फिफ्टी ठोकीं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने टेस्ट करियर में 113 बार 50+ स्कोर को पार किया। इस दौरान उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए थे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि जो रूट इस लिस्ट में बाकी प्लेयर्स से आगे निकल पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े:- NZ vs ENG, 2nd Test: Day 2: पहली पारी में 125 पर सिमटी न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने बनाई 533 रनों की बढ़त

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

119 – सचिन तेंदुलकर (भारत)

103 – जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)

103 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

100 – जो रूट (इंग्लैंड)

99 – राहुल द्रविड़ (भारत)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...