Skip to main content

ताजा खबर

4 महीने से नहीं मिली है पाकिस्तानी महिला टीम को सैलरी, PCB ने दी अब ये सफाई

4 महीने से नहीं मिली है पाकिस्तानी महिला टीम को सैलरी PCB ने दी अब ये सफाई
Pakistan Women (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान ने 3 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 31 रन की जीत के साथ अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अभियान की शुरुआत की। पाकिस्तान की महिला प्लयेर्स ने इस मैच में हिस्सा जरूर लिया लेकिन वो पूरे मन के साथ इस मुकाबले में खेलने के लिए नहीं उतरे। इसके पीछे की जो वजह है वो जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, पाकिस्तान की महिला टीम को पिछले चार महीने से सैलरी नहीं मिली है। खिलाड़ियों का बोर्ड के साथ वर्तमान में 23 महीने का अनुबंध है, जो 1 अगस्त 2023 से शुरू हुआ था, लेकिन उन्हें जून 2024 से भुगतान नहीं किया गया है। जो अनुबंध 30 जून 2025 तक चलने वाले थे, उनका मूल्यांकन 12 महीने की अवधि के अंत में किया जाना था। यह अभी भी बकाया है और अभी तक किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की गई है।

महिला प्लेयर्स के वेतन को लेकर क्रिकबज ने दिया बड़ा बयान

पीसीबी ने क्रिकबज को बताया, “यह वर्क इन प्रोग्रेस है। जैसे ही सूचियां अंतिम रूप ले लेंगी और स्वीकृत हो जाएंगी, 1 जुलाई 2024 से अनुबंधों की पेशकश की जाएगी।” वहीं, पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया, “अभी बहुत कुछ चल रहा है और सभी मामलों को संबोधित करने के लिए समय की कमी है।”

पीसीबी की नीति के अनुसार, अगर पुरुष या महिला खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कैंप के दौरान रहना और तीन टाइम का भोजन मिलता है तो फिर डेली अलाउंस नहीं दिया जाता। ये सुविधाएं महिला टीम को मुल्तान में अपने ट्रेनिंग कैंप के दौरान नहीं मिली

इस स्थिति में पीसीबी को डीए देना चाहिए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले जो कैंप मुल्तान में लगा था, उसका भत्ता नहीं मिला। हालांकि, कैंप में सपोर्टिंग स्टाफ को इसके लिए भत्ता मिला था। पाकिस्तान की पुरुष टीम को भी पिछले चार महीनों से वेतन मिलने में देरी हो रही है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...