Skip to main content

ताजा खबर

3 रिकॉर्ड्स जो IND vs ENG मैच के दौरान टूट सकते हैं

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज यानी 27 जून को गयाना में खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेगी।

बता दें, पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया था और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब दूसरा मैच भारत और इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान तीन रिकॉर्ड टूट सकते हैं और आज हम आपको उसी के बारे में बताते हैं।

1- इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़ना चाहेंगे हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भारतीय टीम की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। अनुभवी ऑलराउंडर ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 14 विकेट झटके हैं। अगर आगामी मैच में हार्दिक पांड्या तीन विकेट और ले लेते हैं तो वो भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिलहाल शानदार स्पिनर युजवेंद्र चहल सबसे ऊपर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 11 टी20 में 16 विकेट अपने नाम किए है।

2- टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बनने से आदिल राशिद सिर्फ एक विकेट दूर है

Adil Rashid (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने झटके हैं। उन्होंने अभी तक 30 विकेट हासिल किए हैं। यही नहीं स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ इस लिस्ट में आदिल राशिद भी पहले स्थान पर है जिनके नाम भी 30 विकेट है।

आगामी मैच में अगर भारत के खिलाफ आदिल राशिद एक विकेट और ले लेते हैं तो उनके 31 विकेट हो जाएंगे और बेहतरीन स्पिनर स्टुअर्ट ब्रॉड को पछाड़कर पहला स्थान अपने नाम कर लेंगे। इस सीजन में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अभी तक 9 विकेट हासिल किए हैं। भारत के खिलाफ आदिल राशिद इस रिकॉर्ड को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

3- रोहित शर्मा विराट कोहली के रिकॉर्ड का पीछा कर रहे हैं

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। विराट कोहली ने अभी तक छह पारी में सिर्फ 37 रन बनाए हैं। हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में विराट कोहली का रिकॉर्ड हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 1207 रन बनाए हैं।

हालांकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली से सिर्फ 53 रन दूर है। इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। यही नहीं रोहित शर्मा महेला जयवर्धने के सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने के रिकॉर्ड से सिर्फ पांच बाउंड्री दूर है। महेला जयवर्धने ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 111 बाउंड्री जड़ी है।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...