Skip to main content

ताजा खबर

3 खिलाड़ी जिन्हें चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिलनी चाहिए थी

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

आज 18 जनवरी शनिवार को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में जहां टीम इंडिया की कमान रोहित को सौंपी गई है, तो वहीं 25 वर्षीय युवा गिल को उनका डिप्टी बनाया गया है।

इसके अलावा इस टीम में कुछ खिलाड़ियों का चयन संभावित था, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जिन्हें टीम इंडिया मैनेजमेंट ने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी नजरअंदाज किया। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें टीम इंडिया में चैंपियंस ट्राॅफी के लिए जगह मिलनी चाहिए थी। तो आइए इन 3 क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं:

1. संजू सैमसन (Sanju Samson)

Sanju Samson (Photo Source: X)

हमारी लिस्ट में जो पहला नाम है, जिसे चैंपियंस ट्राॅफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए थी वो नाम है संजू सैमसन का। अगर हम इस खिलाड़ी को भारतीय टीम का सबसे बदनसीब क्रिकेटर कहें, तो गलत नहीं होगा। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड में जगह नहीं मिली है।

व्हाइट बाॅल क्रिकेट में खेली गई पिछली 13 पारियों में से संजू ने 4 मर्तबा शतक लगाए हैं, लेकिन फिर उन्हें मैनेजमेंट ने नजरअंदाज किया। साथ ही बता दें कि संजू का औसत वनडे में ऋषभ पंत से कहीं बेहतर है।

2. करुण नायर (Karun Nair)

Karun Nair (Photo Source: X)

हमारी लिस्ट में दूसरा नाम अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर का है। नायर एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण खिलाड़ी हैं। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बाद उन्हें अगले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में ही जगह नहीं मिली। साथ ही वह जारी विजय हजारे ट्राॅफी में जिस तरह की फाॅर्म थे, उसे देखकर लग रहा था कि उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।

जारी VHT में नायर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 752 की बेहतरीन औसत और 125.96 के स्ट्राइक रेट से कुल 752 रन बना चुके हैं। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड में जगह नहीं मिली है।

3. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)

Mohammed Siraj. (Source -Twitter/X)

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें चैंपियंस ट्राॅफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए थी। हालांकि, तेज गेंदबाज की जगह भारतीय मैनेजमेंट ने अनुभवी मोहम्मद शमी पर विश्वास दिखाया है।

व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अगर सिराज के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो खेले गए 44 वनडे में 24.06 की औसत और 5.19 की इकाॅनमी से कुल 71 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट सिराज एक कमाल के गेंदबाज हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...