Skip to main content

ताजा खबर

29 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

29 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sanjay Manjrekar & Hardiik Pandya (Photo Source: X)

1) IND vs ENG 3rd T20I Highlights: इंग्लैंड ने दो हार के बाद चखा जीत का स्वाद, राजकोट में भारतीय टीम को लगा झटका

IND vs ENG 3rd T20I Highlights: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। इंग्लैंड ने मंगलवार को राजकोट के मैदान पर खेले गए तीसरे टी20 में 26 रनों से टीम इंडिया को मात दी। भारत पांच मैचों की सीरीज फिलहल 2-1 से आगे है। इंग्लैंड ने 172 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IND vs ENG: फीकी रही मोहम्मद शमी की वापसी, तीसरे टी-20 मैच में नहीं मिला एक भी विकेट

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी फीकी रही। शमी ने मंगलवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच में तीन ओवर डाले लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने राजकोट के मैदान पर कुल 25 रन खर्च किए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शमी को बॉलिंग अटैक की कमान सौंपी थी। उन्हें पेसर अर्शदीप सिंह के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में चुना गया। बता दें कि शमी ने एक साल से अधिक समय बाद इंटरनेशनल मैच खेला। (पढ़ें पूरी खबर)

3) एबी डिविलियर्स ने संन्यास से मारा यू-टर्न, 4 साल बाद ‘मिस्टर 360’ ने चौंकाया; इस टीम के बने कप्तान

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए यह कदम उठाया था। हालांकि, डिविलियर्स ने अब 4 साल बाद संन्यास से यू-टर्न मारकर सभी को चौंका दिया है। ‘मिस्टर 360’ के नाम से मशहूर डिविलियर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे सीजन में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वह WCL 2025 में गेम चेंजर्स साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम की कप्तानी करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे हैरी ब्रूक टी20 सीरीज में लगातार तीसरी बार हुए बोल्ड

इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज हैरी ब्रूक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। हैरी ब्रूक का विकेट इस मैच में रवि बिश्नोई ने झटका। वह बिश्नोई की बेहतरीन गेंद पर स्वीप खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप्स पर जा लगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5) “न खेलने के लिए झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट….”, सुनील गावस्कर ने BCCI को दी बड़ी चेतावनी

बीसीसीआई ने हाल ही में कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए 10-खंडों वाली गाइडलाइन जारी की है। इनमें से एक गाइडलाइन यह है कि खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेना जरूरी है। खिलाड़ियों को घरेलू मैचों से बाहर रहने की अनुमति केवल एक शर्त पर दी जाएगी, यदि वे वेलिड मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करते हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को बड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि आज के समय में इंजरी सर्टिफिकेट बनवाना बहुत ही आसान चीज है (पढ़ें पूरी खबर)

6) भारत का कप्तान बनने के लिए हार्दिक पांड्या को करना होगा यह काम, पूर्व क्रिकेटर ने दी एडवाइस

संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि अगर हार्दिक पांड्या लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, तो वह कप्तानी की चर्चा में वापस आ सकते हैं। साथ ही, पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लगता है कि बीसीसीआई की चयन समिति में बदलाव भी हार्दिक के पक्ष में काम कर सकता है। संजय मांजरेकर ने पिछले कुछ सालों में आईसीसी इवेंट्स में हार्दिक पांड्या के शानदार योगदान को याद करते हुए कहा, “पांड्या हमेशा आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छे रहे हैं। बहुत से लोगों को याद नहीं है कि 2019 वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक उन पिचों पर भारत के जाने-माने गेंदबाज थे। आपको बहुत ज्यादा दौड़ना पड़ता है, खास तौर पर बीच के ओवरों में। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Mohammad Kaif ने बताई मन की बात, क्रिकेट के भगवान को लेकर शेयर किए अपने जज्बात

Mohammad Kaif अपने समय के सुपरस्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में आते थे, साथ ही कैफ टीम के सीनियर खिलाड़ियों की काफी इज्जत करते थे। वहीं आज भी कैफ ये काम करते हैं, जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिला है और उन्होंने क्रिकेट के भगवान यानी की सचिन तेंदुलकर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) आप भी देखो ये यादों की दीवार, Suresh Raina आज भी करते हैं CSK टीम से बहुत प्यार

CSK टीम और Suresh Raina का एक खास रिश्ता था, जो कई सालों तक चला था। वहीं आज भी रैना के मन में IPL की चेन्नई टीम के लिए खास जगह है, ऐसे में रैना ने इस टीम से जुड़ी यादें अपने घर पर लगा रही है और इसका खुलासा उनकी नई तस्वीरों के जरिए हुआ है जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है। Suresh Raina ने अपनी माता जी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

9) GYM को Prithvi Shaw ने बना लिया है अपना दूसरा घर, दिन-रात खुद को फिट करने में लगे हैं

समय के साथ-साथ Prithvi Shaw का क्रिकेट करियर नीचे की तरफ आता जा रहा है, जहां ये खिलाड़ी अब अपनी घरेलू टीम यानी की मुंबई का भी हिस्सा नहीं है। ऐसे में शॉ वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां वो नेट्स से ज्यादा खुद की फिटनेस पर काम कर रहे हैं और पतला होने में लगे हुए इन दिनों। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान 

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल में ही अपनी कप्तानी के दिनों को याद...

‘यह मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था’: अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड वनडे में अपने अनोखे सेलिब्रेशन की वजह बताई

Arshdeep Singh dedicates animated wicket celebration to girlfriend during Auckland ODI (image via X) बुधवार, 4 नवंबर को भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड के ईडन...

NZ vs IND 2026: स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, देखें वायरल वीडियो

NZ vs IND: Virat Kohli pulls off breathtaking one-handed slip catch to send Nathan Smith packing (image via SonyLiv) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला...

NZ vs IND 2026, 1st ODI: मात्र 185 रनों पर सिमटी कीवी टीम, अर्शदीप-गुरनूर ने गेंद से बरपाया कहर

NZ vs IND 2026, 1st ODI: Arshdeep Singh (image via getty) बुधवार, 4 नवंबर को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में, भारतीय कप्तान के टॉस जीतकर न्यूजीलैंड...