Skip to main content

ताजा खबर

GYM को Prithvi Shaw ने बना लिया है अपना दूसरा घर, दिन-रात खुद को फिट करने में लगे हैं

GYM को Prithvi Shaw ने बना लिया है अपना दूसरा घर दिन-रात खुद को फिट करने में लगे हैं

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

समय के साथ-साथ Prithvi Shaw का क्रिकेट करियर नीचे की तरफ आता जा रहा है, जहां ये खिलाड़ी अब अपनी घरेलू टीम यानी की मुंबई का भी हिस्सा नहीं है। ऐसे में शॉ वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां वो नेट्स से ज्यादा खुद की फिटनेस पर काम कर रहे हैं और पतला होने में लगे हुए इन दिनों।

इंस्टा स्टोरी पर हर अपडेट शेयर कर रहे हैं Prithvi Shaw

जब से Prithvi Shaw को मुंबई टीम से बाहर किया है, तब से ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस को सुधारने में लगा हुआ है। ऐसे में शॉ लगातार GYM और दौड़ लगाने के वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपने खाने की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। इस तरह से शॉ दिखाने की कोशिश में लगे हैं कि, वो कितनी मेहनत कर रहे हैं वापसी के लिए।

ज्यादा से ज्यादा समय Prithvi Shaw अब GYM में बिता रहे हैं

*Prithvi Shaw ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की है।
*जहां इस वीडियो में शॉ अपने GYM का पूरा नजारा दिखा रहे हैं फैन्स को।
*तो तस्वीर में इस बल्लेबाज ने पकड़ी है अपनी टी-शर्ट और लिखा- हंसते रहो।
*पहले से पतले भी नजर आ रहे हैं पृथ्वी शॉ, लगातार फिटनेस पर कर रहे हैं काम।

अपने इंस्टा अकाउंट पर ये आखिरी पोस्ट किया था बल्लेबाज ने

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

बहुत बड़ा कारनामा करना होगा शॉ को टीम इंडिया में वापसी के लिए

इस समय टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक युवा बल्लेबाज हैं, जो हर मैच में टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में शॉ को टीम इंडिया में वापसी करनी है, तो पहले फिटनेस में सुधार कर के घरेलू टीम में जगह बनानी होगी। वहीं घरेलू क्रिकेट में वापसी कर, शॉ को रनों का पहाड़ खड़ा करना होगा और उसकी के बाद ही वो भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी पेश कर सकते हैं। वैसे इस बार धाकड़ बल्लेबाजों को IPL ऑक्शन में भी किसी ने नहीं खरीदा था।

আরো ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...