Skip to main content

ताजा खबर

28 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. Women’s World Cup 2025: आईसीसी ने कमेंट्री पैनल और ब्राॅडकास्टर्स टीम की घोषणा की

आईसीसी ने इस बार बेहद अनुभवी और लोकप्रिय कमेंटेटर्स की टीम चुनी है। महिला खिलाड़ियों में मेल जोन्स, इसा गुहा, मिथाली राज, सना मीर और अंजुम चोपड़ा जैसी दिग्गज शख्सियतें शामिल हैं। वहीं पुरुष कमेंटेटर्स में ऐरन फिंच, कार्लोस ब्रैथवेट, इयान बिशप और दिनेश कार्तिक जैसे नाम होंगे। इनके अलावा एलन विल्किंस, जतिन सप्रू और रौनक कपूर भी प्रसारण टीम का हिस्सा होंगे।

2. AFG VS BAN: इंजरी के चलते अफगानिस्तान दौरे से बाहर हो सकते हैं लिटन दास

बांग्लादेश के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान लिटन दास पीठ में दर्द के चलते, आने वाले अफगानिस्तान दौरे से हो सकते हैं। 30 वर्षीय लिटन दास ने जारी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के विरुद्ध दोनों मुकाबलों में कमर में चोट के कारण भाग नहीं लिया था। साथ ही बांग्लादेश फाइनल में जगह बनाने से भी चूक गई।

3. Asia Cup 2025, Final: मिनटों में बिके सभी 28 हजार टिकट, दुबई में होगा ऐतिहासिक महामुकाबला

रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। कुल 28,000 सीटें बुक हो चुकी हैं। प्रशंसक इस ऐतिहासिक मैच के साक्षी बनने जा रहे हैं, क्योंकि टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच पहले हुए मैच में भी काफी भीड़ देखी गई थी। 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज का मैच लगभग 20,000 दर्शकों ने देखा था, जबकि 21 सितंबर को सुपर फोर का मैच लगभग 17,000 दर्शकों ने देखा।

4. Asia Cup 2025: ‘खिलाड़ियों को खुलकर प्रतिक्रिया देने की आजादी देता हूं’ – भारत-पाक मुकाबले से पहले बोले सलमान आगा

पाकिस्तानी कप्तान ने शनिवार को फाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर कोई खिलाड़ी मैदान में आक्रामक रवैया अपनाना चाहता है, तो इसमें क्या बुराई है? अगर आप किसी तेज गेंदबाज को आक्रामकता दिखाने से रोकेंगे, तो फिर उसका क्या मतलब रह जाएगा? हर खिलाड़ी जानता है कि अपने इमोशन्स को कैसे कंट्रोल करना है। मैं खिलाड़ियों को मैदान में अपनी मर्जी से रिएक्ट करने की आजादी देता हूं। जब तक वे किसी का अपमान नहीं करते और नियमों का पालन करते हैं, तब तक मुझे कोई दिक्कत नहीं है।”

5. बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, सेलेक्शन कमिटी में इन पूर्व क्रिकेटरों को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आज 28 सितंबर को मुंबई स्थित मुख्यालय में बोर्ड की 94वीं आम बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा व आरपी सिंह को नेशनल टीम के सेलेक्शन पैनल में शामिल किया गया है।

6. सुनील गावस्कर की इस बात को मानकर पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में ढेर कर सकती है टीम इंडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी एशिया कप 2025 का फाइनल मैच आज 28 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी व वर्ल्ड कप 1983 विजेता भारतीय टीम के सदस्य सुनील गावस्कर ने कहा- मैं बस यही कहूंगा कि वह मैदान पर सभी खिलाड़ी कुछ गेंदें खेलकर परिस्थिति का जायजा लें। तेज, उछाल या टर्न गेंद की चांज करें। लेकिन अपना स्वभाविक खेल खेलने से पहले कुछ गेंद खेलना हर खिलाड़ी के लिए बेहतर होता है।

7. अगर पाकिस्तान आतंक का अड्डा है, तो उसके साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हैं? कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान

हाल में कांग्रेस नेता उदित राज ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा- अगर पाकिस्तान आतंक का अड्डा है, तो उसके साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हैं। क्या यह अमित शाह के बेटे जय शाह के पैसा कमाने के हित के बारे में है। पाकिस्तान को आतंकवादी कहना व उसके साथ क्रिकेट खेलना, दोहरा चरित्र दिखाता है। दर्शक जो क्रिकेट देख रहा है, उसके पीछे गहरे राज छिपे हैं।

8. Asia Cup 2025 Final: हाईवोल्टेज फाइनल से पहले इन चीजों पर लगा बैन

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच से पहले दुबई पुलिस ने स्टेडियम के अंदर ले जाने वाले कुछ चीजों पर बैन लग दिया है। इन चीजों में रिमोट कंट्रोल डिवाइस, एनिमल, पावरबैंक, लेजर पेन, ग्लास का सामना, ध्रुमपान, धारधार चीज और फ्लैग व बैनर पर बैन लगा दिया है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...