

1. IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 में 92 रनों से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20आई सीरीज का आखिरी व तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर, मंगलवार को रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया ने 92 रनों से जीत हासिल करते हुए, तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 216 रन बनाए। जबाव में जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 124 रन ही बना पाई।
2. गुजरात सरकार का बड़ा फैसला! TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गिफ्ट में मिलेगा 500 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, 14 साल पुराना विवाद खत्म
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुजरात सरकार ने उन्हें वडोदरा में 500 वर्ग मीटर जमीन मुफ्त देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह फैसला करीब 14 साल से चल रहे जमीन विवाद के बीच लिया गया है। इसके अलावा पठान को 478 वर्ग मीटर जमीन कम कीमत पर देने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, इस फैसले पर वडोदरा नगर निगम की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जमीन गुजरात के वडोदरा शहर के तांदलजा इलाके में स्थित है।
3. ‘दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के मुरीद हुए जैकब डफी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली है। पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने भारतीय अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की है।
जैकब डफी ने बताया कि आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें भुवनेश्वर कुमार से काफी कुछ सीखने का मौका मिला। खासकर धीमी गेंदों और यॉर्कर डालने की तकनीक को लेकर उन्होंने भारतीय गेंदबाज से बातचीत की थी। डफी ने कहा, “मैंने भुवनेश्वर से काफी कुछ सीखा, खासकर धीमी गेंदों और यॉर्कर के बारे में उनसे कई सवाल पूछे।” उन्होंने आगे बताया कि भुवनेश्वर की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजों को समझने की क्षमता है।
4. ट्राई सीरीज 2026: पाकिस्तान ने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रनों से हराया
पाकिस्तान में इस समय पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रनों से हराया दिया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। जबाव में हैरी ब्रूक एंड कंपनी 38.4 ओवर में सिर्फ 215 रनों पर सिमट गई।
5. IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव
न्यूजीलैंड के समय के अनुसार ये मुकाबले रात 8:00 बजे शुरू होंगे, लेकिन भारत में ये मैच दोपहर 12:30 बजे से देखे जा सकेंगे। सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला ऑकलैंड में और पांचवां हैमिल्टन में खेला जाएगा। इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच वनडे मैच भी खेलने हैं, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे।
6. Ranji Trophy 2026-27: 3 दिन में ही गत चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने टेके घुटने, इस पूर्व चैंपियन टीम ने चटाई धूल
Ranji Trophy 2026-27: ग्रुप ए मुकाबले में विदर्भ ने डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 260 और दूसरी पारी में 123 रन बनाए, जबकि विदर्भ ने पहली पारी में 305 रन बनाए थे, जिससे उसे 45 रन की बढ़त मिल गई थी। लेकिन दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर के सिर्फ 123 रन पर ढेर हो जाने की वजह से विदर्भ की जीत और आसान लगने लगी और 81 रन के लक्ष्य को विदर्भ ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
7. क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर कहा “देखिए यह टीम के लिए काफी अच्छा है। उसके जैसा टैलेंट टीम के साथ होना, ड्रेसिंग रूम में उसका रहना उसके लिए भी बेहतर है। वह अभी काफी यंग है। सबको पता है कि उसके पास कई साल है, उसे मौका मिलने के लिए उसके पास कई साल हैं। ऐसा नहीं है कि वह आकर सीधा खेल सकता है, उसके पास काफी समय है।”
8. SA vs AUS: दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 425/9 के स्कोर पर पारी की घोषित
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गैबरा के सेंट जाॅर्ज पार्क में जारी दूसरे टेस्ट मैच में 20 अक्टूबर को तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। तीसरे दिन स्टंप के समय साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में कप्तान टेंबा बावुमा ने 179 रनों की मैराथन पारी खेली। तो वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 3 रन बना लिए हैं।
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला! TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गिफ्ट में मिलेगा 500 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, 14 साल पुराना विवाद खत्म
20 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के मुरीद हुए जैकब डफी
IND W vs ZIM W: आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए शेफाली वर्मा को लगी फटकार, मिला 1 डिमेरिट पॉइंट

