Skip to main content

ताजा खबर

22 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cheteshwar Pujara And KL Rahul (Pic Source-X)

1) AUS vs IND: पर्थ टेस्ट में पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया, बुमराह-आश्विन हुए प्लेइंग XI से बाहर, दो को मिला डेब्यू का मौका

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत आज (22 नवंबर) से हो रही है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए नितीश कुमार रेड्डी बतौर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर डेब्यू कर रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी डेब्यू करने का मौका मिला है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

2) AUS vs IND: तेंदुलकर को पीछे छोड़ विराट कोहली रचेंगे इतिहास, पर्थ टेस्ट के दौरान बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स-

 ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22-26 नवंबर तक ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को जीतने के लिए बहुत बेताब है, क्योंकि उन्होंने पिछली चार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई है। इस मैच में विराट कोहली (1979) को ऑस्ट्रेलिया में BGT में सचिन तेंदुलकर (2067) के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 89 रन और बनाने होंगे। विराट कोहली (1979) को BGT में 2000 रन पूरे करने के लिए 21 रन की जरूरत है।

3) BGT 2024-25: देखिए विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस अनुभवी बल्लेबाज ने 24 मैच की 42 पारियों में 48.26 की औसत से 1979 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 5 अर्धशतक भी बनाए हैं।

4) यशस्वी जायसवाल BGT 2024-25 में भारत के डेविड वाॅर्नर साबित हो सकते हैं: चेतेश्वर पुजारा

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच BGT 2024-25 सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले अनुभवी भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुजारा का कहना है कि जायसवाल आगामी सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेविड वाॅर्नर की तरह अहम भूमिका निभा सकते हैं।

5) मैं पर्थ टेस्ट में नंबर तीन पर केएल राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं: चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘प्रेस रूम’ शो पर बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे बल्लेबाजी क्रम के बारे में कुछ भी नहीं पता है, लेकिन मैं राहुल को नंबर तीन पर यह भूमिका निभाते हुए देखना चाहता हूं। उनके पास दबाव झेलने का काफी अनुभव है। मैंने सुना है कि देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी दी जा सकती है, लेकिन इस क्रम में केएल राहुल का काम ज्यादा आसान हो जाएगा। केएल राहुल के पास यह क्षमता है कि वो जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर दबाव डाल सकते हैं।’

6) ‘शांत रहने और समझने की जरूरत है’ BGT 2024-25 से पहले गौतम गंभीर को रवि शास्त्री ने दी अहम सलाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में बीजीटी सीरीज के शुरू होने से पहले, गौतम गंभीर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बड़ी सलाह दी है। स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम में शास्त्री ने कहा- पहली बात है कि मुझे लगता है कि शांत रहना होगा। आप जानते हैं कि बाहर से आने वाले किसी फैक्टर को खुद पर प्रभाव न डालने दें। इस वजह से, ऐसी स्थिति में न आएं जहां अचानक प्रतिक्रिया हो।

7) रोहित शर्मा को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इस तारीख को पर्थ में टीम से जुड़ेंगे भारतीय कप्तान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा 24 नवंबर को भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि, टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे में है। इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं और इसी वजह से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।

8) Ishan Kishan का ये वीडियो देखने के बाद, पंत और जुरेल को थोड़ी टेंशन जरूर हो जाएगी

Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले करीब 1 साल हो गए हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी फिर से भारतीय टीम की जर्सी पहनने के लिए कड़ी मेहनत करने में लगा है। जिसका नजारा ईशान किशन ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाया है और इसी कड़ी में उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है इंस्टग्राम पर।

9) Sunil Gavaskar ने Mitchell Starc को लेकर किया बड़ा दावा, बोले-इस बार नहीं मिलेंगे 24 करोड़

पिछले साल हुए IPL के ऑक्शन में KKR टीम ने Mitchell Starc पर करोड़ों की रकम पानी की तरह बहा दी थी,  जहां कोलकाता टीम ने इस खिलाड़ी को 24 करोड़ 75 लाख में अपने नाम किया था। वहीं एक सीजन के बाद ही कोलकाता टीम ने मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है, ऐसे में आगामी मेगा ऑक्शन से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Sunil Gavaskar ने स्टार्क को लेकर बड़ा बयान दिया है।

10) दिल टूट जाएगा आपका, जहां बल्ला हाथ में होना चाहिए था वहां Cheteshwar Pujara के हाथ में माइक है

22 तारीख से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा, लेकिन इस बार Cheteshwar Pujara भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए। ऐसे में कई पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि, टीम को पुजारा की कमी महसूस होगी। दूसरी ओर पुजारा ने अपने करियर की नई पारी का आगाज कर लिया है और उसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...