Skip to main content

ताजा खबर

22 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. AUS vs IND: पर्थ में जारी टेस्ट मैच के बीच भारत ए के खिलाफ मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री एकादश टीम की हुई घोषणा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज के पहले जारी मैच के बीच, भारत ए के खिलाफ एक दो दिवसीय मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश टीम की घोषणा हो चुकी है। बता दें कि यह मैच 30 नवंबर से मनुका ओवल मैदान पर खेला जाएगा। प्रधानमंत्री एकादश टीम की घोषणा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्शन पैनल (NSP) ने की है।

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री एकादश टीम

जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडन ओ’कॉनर, ओली डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोन्स्टास, लॉयड पोप, मैट रेनशॉ, जेम रयान।

2. क्या बात है! पर्थ की सुबह Team India के इन दो युवा खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा खास थी

Team India के लिए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज काफी ज्यादा खराब रहा है, जहां पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों की पोल खुल गई। दूसरी ओर BGT के जरिए दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू कैप मिली है, जिसका वीडियो अब काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पर्थ टेस्ट मैच में भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा डेब्यू करने में सफल रहे हैं।

3. “सिर्फ 23 रन से फरारी मिस कर गए”- बेटे Aaryavir के 297 रनों की पारी के बाद, सहवाग का ये ट्वीट हुआ वायरल

कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली और मेघायल के बीच खेले जा रहे मैच में आर्यवीर सहवाग ने 297 रनों की जबर्दस्त पारी खेली। आर्यवीर की बैटिंग में उनके पिता सहवाग की झलक दिखाई दी। आर्यवीर ने 309 गेंदों पर 51 चौके और तीन छक्कों की मदद से यह पारी खेली। 17 साल के आर्यवीर हालांकि अगर 23 रन और बना लेते तो उन्हें फरारी मिल जाती।

4. बीच टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी Rishabh Pant से, IPL के Mega Auction की बात कर रहे हैं

Rishabh Pant को हमेशा से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलने में मजा आता है, साथ ही पंत का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से रिश्ता गजब का रहा है। जिसका नजारा अब पर्थ टेस्ट मैच में देखने को मिला है, जहां मेजबान टीम का एक स्पिनर बीच मैच में ऋषभ पंत के पास गया और उनसे एक मजेदार सवाल पूछ डाला। पर्थ टेस्ट मैच से इस समय एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल। वीडियो में Nathan Lyon ने Rishabh Pant से पूछा कि IPL के ऑक्शन में तुम कहा जा रहे हो। इस सवाल में ऋषभ पंत ने कहा- No Idea।

5. IPL 2025: जोफ्रा आर्चर और सौरभ नेत्रावलकर भी मेगा ऑक्शन की लिस्ट में हुए शामिल, इस धाकड़ ऑलराउंडर को गेंदबाजों की सूची में मिली जगह

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। बता दें कि, बीसीसीआई की पहली लिस्ट में जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं था। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज ने अपने आपको आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रखा है। आईपीएल काउंसिल ने अभी तक जोफ्रा आर्चर के बेस प्राइस की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए होगा। जोफ्रा आर्चर के अलावा हार्दिक तमोर और सौरभ नेत्रावलकर को भी आगामी टूर्नामेंट की नीलामी लिस्ट में शामिल किया गया है।

6. AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में जमकर चला जसप्रीत बुमराह का जादू, लगातार दो गेंदों में झटके मेजबान के दो महत्वपूर्ण विकेट

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। तो वहीं जब भारत पहली पारी में गेंदबाजी करने उतरी, तो जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के दो अनुभवी बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह ने 7वें ओवर में लगाता दो गेंदों पर उस्मान ख्वाजा (8) और स्टीव स्मिथ (0) को आउट किया।

7. AUS vs IND: हर्षित राणा के लिए और भी यादगार हुआ उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच, ट्रेविस हेड के रूप में झटका पहला विकेट

इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया पहले टेस्ट की पहली पारी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई और 150 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को वापसी दिला दी है। बता दें कि, हर्षित राणा ने इस समय खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू में ट्रेविस हेड का विकेट हासिल किया।

8. IPL 2025 को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट; BCCI ने किया अगले तीन सीजन की तारीख का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने अगले तीन आईपीएल सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। वहीं 2026 सीजन 15 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा, जबकि 2027 सीजन 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जाएगा।

9. “उन्होंने टेस्ट मैचों में 900 विकेट लिए हैं”- जडेजा और अश्विन को ड्रॉप किए जाने के बाद बुमराह पर भड़के सुनील गावस्कर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान जिस प्लेइंग XI के साथ उतरे हैं उसे देखकर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर काफी गुस्से में हैं। पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, जबकि सीनियर और अनुभवी रविंद्र जडेजा और आर अश्विन दोनों को ही ड्रॉप किया गया है। गावस्कर ने कहा कि, ‘आर अश्विन और जडेजा के नहीं खेलने से सच में आश्चर्य हुआ, उन्होंने टेस्ट मैचों में 900 विकेट लिए हैं। वे ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो सिर्फ भारतीय या उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेल सकते हैं। वे बहुत चालाक गेंदबाज हैं।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...