Skip to main content

ताजा खबर

22 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

22 जनवरी Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Yuzvendra Chahal, Jos Buttler, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

1. ICC Test Ranking: बुमराह की बादशाहत कायम, बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाक बैटर को हुआ फायदा

ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) सीरीज में अपने प्रदर्शन और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार के बाद, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर 1 पोजीशन बरकरार रखा है। बुधवार को ICC द्वारा जारी नवीनतम अपडेट में बुमराह नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को तीन स्थान का फायदा मिला है, वो टॉप 10 में एंट्री करने में कामयाब रहे। शकील भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ को पछाड़कर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके पास 753 रेटिंग अंक हैं। स्मिथ (746) नौवें और पंत (739) दसवें नंबर पर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्राॅफी मैच खेलने के लिए एकदम तैयार रविंद्र जडेजा, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी का तीसरा चरण 23 जनवरी, गुरूवार से शुरू हो रहा है। तो वहीं इस चरण में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले जडेजा को सौराष्ट्र टीम के प्रैक्टिस सेशन में देखा गया था। तो वहीं कल दिल्ली के खिलाफ राजकोट स्थित निरंजन शाह स्टेडियम के ग्राउंड सी पर होने वाले मैच में जडेजा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसको लेकर जडेजा ने सौराष्ट्र टीम की जर्सी की एक फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. IND vs ENG: फिल साल्ट सबसे वैल्युएबल….: पहले टी20 से पहले रविचंद्रन अश्विन ने की इंग्लिश खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘फिल साल्ट ने ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से भाग लिया था। हम यह कह सकते हैं कि साल्ट दुनिया के सबसे वैल्युएबल टी20 बल्लेबाज है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. जोस बटलर के इस अंदाज ने जीता सभी का दिल, भारतीय व्हीलचेर क्रिकेटर का लिया ऑटोग्राफ

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर धर्मवीर पाल से ऑटोग्राफ लिया। धर्मवीर पाल भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के एक दमदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने जीवन की कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. “ऐसा लगता है कि मैदान पर हमारे पास बहुत सारे कप्तान हैं”- हार्दिक को उपकप्तानी से हटाए जाने पर बोले सूर्या

सूर्यकुमार ने ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘उनके (हार्दिक) साथ मेरा रिश्ता वास्तव में बहुत अच्छा रहा है। हम बहुत लंबे समय से खेल रहे हैं।’’ भारतीय टी20 कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे अभी भी 2018 याद है जब मैं मुंबई इंडियंस से जुड़ा था और आज तक उस टीम का हिस्सा हूं। यह (भारतीय टीम की कप्तानी) सिर्फ अतिरिक्त जिम्मेदारी है, जो मुझे मिली है। हम मैदान के बाहर और अंदर अच्छे दोस्त हैं। जब हम फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापस जाते हैं, तो यह (कप्तानी) उसके पास आ जाती है, इसलिए मैं थोड़ा आराम कर सकता हूं। हम जानते हैं कि हम टीम के साथ आगे क्या चाहते हैं।’’ (पढ़ें पूरी खबर)

6. मोहम्मद शमी हैं बेहतरीन कमबैक के लिए तैयार, पतंग उड़ाते हुए नजर आए भारतीय गेंदबाज, तमाम खिलाड़ियों को अपने संदेश से किया प्रोत्साहित

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें मोहम्मद शमी को पतंग उड़ाते हुए देखा जा सकता है और साथ ही उन्होंने अपने कमबैक के बारे में भी बात की। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें मोहम्मद शमी ने कहा है कि, ‘जब हम बच्चे होते हैं तो हमारे माता-पिता हमें चलना सिखाते हैं। इस दौरान हम गिरते भी हैं और उठते भी हैं लेकिन हमेशा चलने की कोशिश करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. IND vs ENG: सीरीज से पहले आई खबर, सूर्यकुमार यादव, पंत और बुमराह सहित 14 खिलाड़ियों का होगा ड्रग टेस्ट

NADA (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) ने अपने एंटी-डोपिंग कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए 2025 के लिए रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में अधिक टॉप क्रिकेटरों को शामिल किया है। इस सूची में कई सेंट्रल-कॉन्ट्रैक्टेड क्रिकेटर शामिल हैं, जिनमें प्रमुख नाम पुरुष T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव, टेस्ट उपकप्तान जसप्रीत बुमराह, वनडे टीम के उपकप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. “चहल का फाइल बंद हो चुका है, उन्हें अब मौका नहीं मिलेगा”- पूर्व क्रिकेटर ने BCCI और सेलेक्टर्स पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है और अब उन्हें आने वाले मैचों में मौका नहीं मिलेगा। चोपड़ा ने कहा है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने चहल का इंडिया का करियर तबाह कर दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने इंडिया की वनडे टीम को लेकर बात की और कहा कि खराब प्रदर्शन ना करने के बावजूद युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

9. क्या भारत की चैंपियंस ट्रॉफी वाली जर्सी पर नहीं होगा पाकिस्तान का नाम?- ICC अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

ए स्पोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी के अधिकारी ने कहा है, “टूर्नामेंट का लोगो अपनी जर्सी पर लगाना हर टीम की जिम्मेदारी है। सभी टीमों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है।” टॉप क्रिकेट बोर्ड ने कथित तौर पर यह भी कहा कि यदि खिलाड़ियों की किट पर मेजबान देश पाकिस्तान के नाम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो नहीं पाया गया तो भारतीय टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. AB de Villiers संन्यास से लौटकर फिर से खेलेंगे क्रिकेट, जानें आईपीएल में खेलेंगे या नहीं?

‘Running Between The Wickets’ शो में एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा- “मैं अभी भी क्रिकेट खेल सकता हूं। यह कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन मेरे बच्चे मुझ पर दबाव बना रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं उनके साथ नेट्स पर जा सकता हूं और मेरा बेटा बोलिंग मशीन से गेंदबाजी करे। अगर मुझे अच्छा लगा तो फिर मैं शायद कुछ कैजुअल क्रिकेट खेलूं।” (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...