Ravi Shastri And Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)
1) आरसीबी के स्काउट कैंप ने मेरे घरेलू प्रदर्शन को काफी करीब से देखा और उसी कारण मेरे खेल में निखार आया: रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि आरसीबी स्काउट टीम ने उनके घरेलू क्रिकेट को काफी करीब से देखा और उनके आत्मविश्वास को भी काफी बढ़ा दिया, जिसकी वजह से उन्हें भी काफी प्रोत्साहन मिला। रजत पाटीदार ने कहा कि, ‘आरसीबी स्काउट टीम ने मेरे घरेलू प्रदर्शन को 2 सालों तक काफी करीब से देखा और फिर मुझे टीम में जगह दी। उन लोगों ने मुझे काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी बढ़ गया और मेरा खेल भी काफी बेहतर हुआ।’
2) रॉबिन उथप्पा ने रजत पाटीदार को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान, RCB में इस महत्वपूर्ण भूमिका में युवा बल्लेबाज को देखना चाहते हैं पूर्व खिलाड़ी
पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि रजत पाटीदार को आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगामी सीजन के लिए फाफ डु प्लेस को रिटेन नहीं किया है, ऐसे में उन्हें कप्तान की तलाश है। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाना है, इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि आरसीबी मैनेजमेंट किस तरह टीम बनाती है।
3) BGT में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं विराट कोहली, इरफान पठान ने गिनाए 2 बड़े कारण