Skip to main content

ताजा खबर

21 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

21 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Ashley Gardner, R Ashwin, Virat Kohli, Sourav Ganguly, Jos Buttler (Photo Source: X)

1. ‘फैमिली का सपोर्ट बहुत जरूरी’ BCCI की खिलाड़ियों को लेकर नई पाॅलिसी पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

भारत के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में बटलर ने कहा- मुझे लगता है परिवार का साथ होना महत्वपूर्ण है। हम अब एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जो एक बहुत ही आधुनिक दुनिया है, और मुझे लगता है कि दौरे पर अपने परिवार के साथ जाना और उसका आनंद लेने का प्रयास करना बहुत अच्छा है। टूर पर बहुत सारा क्रिकेट होता है, और खिलाड़ी लंबा समय बिताते हैं घर से दूर समय बिताना, और मुझे लगता है कि कोविड के बाद इन सभी बातों पर भी प्रकाश डाला गया है। बिल्कुल, मुझे नहीं लगता कि इसका क्रिकेट पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

2. महिला एशेज में मिली हार से निराश सोफी एक्लेस्टोन ने अपनी टीम की पूर्व खिलाड़ी को इंटरव्यू देने से किया मना

एलेक्स हार्टली ने BBC TMS पॉडकास्ट को बताया कि, ‘आज सोफी एक्लेस्टोन ने मुझे टीवी इंटरव्यू देने से मना कर दिया। मैं इंग्लैंड टीम से बाउंड्री लाइन के पास बात करने की कोशिश कर रही थी लेकिन किसी ने भी मेरे से एक शब्द नहीं बोला। वजह यही है कि मैंने कहा था कि इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए फिट नहीं है। मैं सिर्फ यही चाहती थी कि इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ी चुनौती दे सके। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि इंग्लैंड टीम वर्ल्ड कप और एशेज दोनों अपने नाम करें। मैं बस अपना पक्ष रख रही थी। मुझे नहीं पता था कि उन्हें मेरी बात का इतना बुरा लगेगा।’ (पढ़ें पूरी खबर)

3. जारी ताजा ICC Women’s ODI Player Rankings में नंबर-1 ऑलराउंडर बनीं एश्ले गार्डनर, पढ़ें बड़ी खबर

जारी ताजा आईसीसी वूमेंस वनडे प्लेयर रैंकिंग जारी होने के बाद, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि अब वह वनडे क्रिकेट की नंबर 1 ऑलराउंडर बन गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी महिला एशेज सीरीज में गार्डनर ने कमाल का प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्होंने करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IND vs ENG: पहले टी20 के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, प्लेइंग XI में इन धाकड़ खिलाड़ियों को मिली जगह

इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11-  फिल साल्ट (WK), बेन डकेट, जोस बटलर (C), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, जैकब बेथल, जेमी ओवरटन, ग्स एटकिनसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड (पढ़ें पूरी खबर)

5. “वह शायद दुनिया के सबसे महान व्हाइट बॉल क्रिकेटर”- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गांगुली ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ

Revsportz वीडियो में सौरव गांगुली ने कहा कि, “विराट कोहली जीवन में एक बार मिलने वाले क्रिकेटर हैं, जैसे झूलन हैं, जैसे मिताली हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक लगाना अविश्वसनीय है। मेरे लिए, वह सफेद गेंद का सबसे महान खिलाड़ी है जिसे दुनिया ने देखा है। लेकिन पर्थ में शतक के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैं वास्तव में आश्चर्यचकित था।  इससे पहले उन्होंने यहां (भारत में) संघर्ष किया था, लेकिन मैंने सोचा कि पर्थ में शतक के बाद, यह उनके लिए एक बड़ी सीरीज होगी।” (पढ़ें पूरी खबर)

6. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम से नाखुश हैं रविचंद्रन अश्विन! कहा- टाॅप 7 में हमारे पास….

ल में ही विमल कुमार के साथ ‘ऐश की बात’ शो पर अश्विन ने कहा- भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के टेम्प्लेट को दर्शाती है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों दाएं हाथ के खिलाड़ी से ओपनिंग करते हैं, फिर विराट कोहली हैं। वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन को देखते हुए श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके बाद केएल राहुल फॉलो करते हैं। नंबर 6 पर, यह रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के बीच एक विकल्प है। हार्दिक सातवें नंबर पर हैं। टाॅप 7 में हमारे पास बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी है। अंतिम एकादश के बाहर हमारे पास यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज को ब्रैंडन मैकुलम ने कहा- ‘मुश्किल दौरा’, अपनी बल्लेबाजी यूनिट को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

20 जनवरी को हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि, ‘मुझे यह बात पता है कि आगामी दौरा काफी मुश्किल होने वाला है। इंडिया की भी काफी अच्छी टीम है लेकिन मुझे उम्मीद है कि जिस तरीके का क्रिकेट हम खेलना चाहते हैं वैसे ही स्टाइल से खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यह काफी उत्साहित होगा। हमें आने वाली चुनौतियों का अच्छी तरह से अंदाजा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. IND vs ENG: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान

इंग्लैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए हैरी ब्रूक को सीमित ओवरों (व्हाइट बॉल क्रिकेट) की टीम का नया उपकप्तान बनाया है। 25 साल के ब्रूक ने अपनी टीम के लिए टी20 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बता दें कि, ब्रूक को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन जॉस बटलर के वापस आते ही उन्हें कप्तानी वापस से सौंप दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

LSG vs RCB: टॉस जीतकर RCB ने पहले बॉलिंग का फैसला किया, LSG ने किए 3 बदलाव, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग XI

IPL 2026, LSG vs RCB: RCB opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 के 50वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर आई एक नन्ही परी

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस (MI) के अनुभवी बल्लेबाज और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर रॉयल...

IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं जॉश इंग्लिस? यहां जानें

IPL 2026, LSG vs RCB: Josh Inglis (image via X) जीत से महरूम लखनऊ सुपर जायंट्स , 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 50वें मैच में, भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

7 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ का सामना बेंगलुरू से जारी आईपीएल के रोमांचक सीजन का 50वां धमाकेदार मैच आज 7 मई...