Skip to main content

ताजा खबर

2026 में IPL और PSL में होगी टक्कर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा की

2026 में IPL और PSL में होगी टक्कर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा की

IPL and PSL (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत मार्च 26 से 3 मई के बीच होगी। हाल में ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जानकारी दी है। आगामी सत्र से पहले लीग के रोड शो के दौरान पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इसको लेकर आधिकारिक घोषणा की। नकवी ने यह भी बताया कि दो नई फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी 8 जनवरी को होगी।

नतीजतन, पीएसएल लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग के साथ ही आयोजित होगा, और एक बार फिर से व्यूअरशिप की टक्कर होती हुई नजर आएगी। आईपीएल परंपरागत रूप से मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है और मई के अंत तक चलता है। इससे पहले पीएसएल 2025 का सीजन भी भारतीय टूर्नामेंट के साथ टकराया, क्योंकि पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी फरवरी-मार्च के दौरान करनी थी, जो पीएसएल के उद्घाटन सत्र से ही इसका वार्षिक कैलेंडर रहा है।

खैर, पीएसएल के आगामी सीजन में 6 के बजाए 8 टीमें हिस्सा लेंगी। दो नई टीमों की फ्रेंचाइजी की नीलामी अगले महीने होने वाली है। प्रशासनिक बोर्ड ने अगले सीजन के लिए संभावित स्थानों के रूप में मैचों की मेजबानी के लिए फैसलाबाद, रावलपिंडी, हैदराबाद, सियालकोट, मुजफ्फरबाद और गिलगित को चुना है।

लाहौर कलंदर्स है टूर्नामेंट की डिफेडिंग चैंपियन

तो वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में लाहौर कलंदर्स अपने खिताब की रक्षा करती हुई नजर आएगी, क्योंकि वह टूर्नामेंट की डिफेडिंग चैंपियन है। पीएसएल 2025 के फाइनल में कलंदर्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 6 विकेट से हराया था।

फाइनल में श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल परेरा ने 31 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया था। साथ ही पूरे टूर्नामेंट के दौरान हसन नवाज को गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।

साथ ही पूरे सीजन के दौरान लाहौर कलंदर्स के लिए फखर जमां और शाहीन अफरीदी ने कमाल का प्रदर्शन किया था, और टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। जमां ने 10 पारियों में 162.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 399 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शाहीन ने 12 पारियों में 7.76 की इकाॅनमी से कुल 19 विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...

IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

IPL 2026 Top 5 players (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20...

11 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs PAK: पहले वनडे में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा 115 रनों का मामूली लक्ष्य पाकिस्तान क्रिकेट...

NZ vs SA: टॉम लैथम की तीन साल बाद न्यूजीलैंड टी20 टीम में वापसी

Tom Latham (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लैथम को एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। करीब तीन साल बाद उनकी...