Skip to main content

ताजा खबर

20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को बड़ा बूस्ट मिला है। बता दें कि टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के इस हफ्ते टीम से जुड़ने की संभावना है, जो पिछले कुछ मुकाबले चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के मैच के दौरान चौका रोकने की कोशिश में साल्ट को चोट लग गई थी और तब से वे मौजूदा चैंपियन टीम के लिए नहीं खेले हैं। चोट से उबरने के दौरान, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड वापस जाकर अपने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया, लेकिन अब वे टूर्नामेंट के अंतिम चरणों के लिए वापसी करने को तैयार हैं।

2. IPL 2026: आईपीएल में आज केकेआर का सामना मुंबई इंडियंस से

आईपीएल के जारी सीजन के 65वें मैच में आज 20 मई, बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे के कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले में केकेआर प्लेऑफ की अपनी धुंधली उम्मीदों के लिए खेलती हुई नजर आएगी, तो वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगी।

3. ‘मैं पूरी तरह खत्म हो चुका था’ विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने की असली वजह बताई

आरसीबी इनोवेशन लैब में बातचीत के दौरान कोहली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को लगातार शीर्ष पर बनाए रखने की उनकी चाहत इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने खुद की थकान पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। कोहली के अनुसार, जब तक उन्होंने कप्तानी छोड़ी, तब तक वह पूरी तरह टूट चुके थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके अंदर आगे बढ़ने की ऊर्जा खत्म हो चुकी थी। कोहली ने उस दौर को “बेहद कठिन और थका देने वाला’ बताया।

पूर्व कप्तान ने कहा कि हर मैच में टीम को जीत दिलाने की उम्मीद, खिलाड़ियों को संभालना और खुद रन बनाना आसान नहीं था। लगातार दबाव ने उन्हें अंदर से काफी प्रभावित किया। यही वजह रही कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद उन्होंने 2022 में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।

4. IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार

15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई) को जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 93 रन बनाए और शानदार अंदाज में रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज कराया।

इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऋषभ पंत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए 20 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

5. BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली, यह घरेलू धरती पर पाकिस्तान के खिलाफ उनकी अब तक की पहली सीरीज जीत है।

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए, जिसमें लिटन दास ने 126 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को संभाला। जवाब में पाकिस्तान 232 रनों पर ऑल आउट हो गया, जिसमें नाहिद राणा और ताइजुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए।

6. IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

KKR vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  36
मुंबई इंडियंस ने जीते 25
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते  11
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  29 अप्रैल, 2008 (मुंबई इंडियंस ने जीता)
हालिया मैच  29 मार्च, 2026 (मुंबई इंडियंस ने जीता)

7. IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मुकाबले में कुछ ऐसा रहेगा पिच का मिजाज? पढ़ें पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स, कोलकाता, पिच रिपोर्ट

16 मई, 2026 को ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के पिछले मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को 29 रनों से हरा दिया था। कोलकाता ने 20 ओवरों में 247/2 का स्कोर बनाया, और गुजरात को उनके 20 ओवरों में 218/4 पर ही रोक दिया गया था। इससे पता चलता है कि आईपीएल 2026 में ईडन गार्डन्स ने बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन कंडीशंस प्रदान की हैं इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 202 रन है, जिसमें टीमें पहले ही 226 और 247 जैसे विशाल स्कोर बना चुकी हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किसी भी कप्तान के लिए एक आदर्श निर्णय होगा।

8. IPL खेल पाएंगे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, मिली दूसरे देश की नागरिकता

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के करियर में एक बड़ा पल सामने आया है। ये खिलाड़ी अब ब्रिटिश नागरिक बन गया है। आमिर ने कई साल पहले ब्रिटिश नागरिक बनने का आवेदन दिया था और अब सभी कानूनी कार्यवाही पूरी हो चुकी है और ब्रिटिश सरकार ने आधिकारिक तौर पर उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही अब मोहम्मद आमिर का आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज अब ब्रिटिश नागरिक के तौर पर आईपीएल खेल सकेगा। बता दें आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर पूरी तरह बैन है।

9. IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद आकिब नबी को नजरअंदाज करना समझ से परे है।

भारतीय चयनकर्ताओं ने 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में युवा खिलाड़ियों मानव सुथार और गुरनूर बराड़ को पहली बार मौका मिला, लेकिन रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आकिब नबी का नाम टीम में नहीं था।

আরো ताजा खबर

T20 क्रिकेट में फिर बजा Kieron Pollard का डंका, बटलर को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Dethrones Jos Buttler to Reclaim All-Time T20 Run-Scoring Record (image via getty) Kieron Pollard most runs in T20 cricket: गुरुवार, 27 अगस्त को वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी...

‘मैं पूरी मेहनत कर रहा हूं’ – टीम इंडिया में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल की व्हाइट-बॉल टीमों से बाहर किए...

28 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर कड़ा बयान दिया एनडीटीवी स्पोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार ने कहा, “देखिए, मैं पूरी मेहनत...

‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास 

Moin Khan Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) ने हाल में वर्तमान पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तान के...