
1) यह कहना है कि रोहित शर्मा खत्म हो गए हैं और विराट कोहली अब अच्छे नहीं हैं, बिल्कुल हास्यास्पद है: माइक हसी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइस हसी (Mike Hussey) का एक बड़ा बयान सामने आया है। हसी का कहना है कि क्रिकेट पंडितों द्वारा यह कहना है कि रोहित शर्मा खत्म हो गए हैं और विराट कोहली अब अच्छे नहीं हैं, यह बिल्कुल हास्यास्पद है। BGT के शुरू होने से पहले हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक बातचीत में माइक हसी ने कहा- हमने चैंपियन खिलाड़ियों को टीम से बाहर होते हुए कई बार देखा है। क्रिकेट पंडित सामने आते हैं और कहते हैं कि रोहित शर्मा खत्म हो गए हैं और विराट कोहली अब अच्छे नहीं हैं। मेरा मतलब है, यह बिल्कुल हास्यास्पद है। वे दिग्गज और महान खिलाड़ी हैं। वे गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी हैं।
2) स्कॉट एडवर्ड्स, सुफियान महमूद और गेराल्ड कोएत्ज़ी को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया, पढ़ें बड़ी खबर
पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए कुछ इंटरनेशनल मैचों में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स, ओमान के गेंदबाज सुफियान महमूद और साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्ज़ी को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। एडवर्ड्स ने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया है। जिसमें किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाना और आर्टिकल 2.2 एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।
3) AUS vs IND: बारिश के बावजूद Virat Kohli ने किया अभ्यास, नेट्स छोड़ने से किया इनकार
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की बारिश ने टीम इंडिया का मूड खराब दिया। मंगलवार (19 नवंबर) को पर्थ में बारिश हुई, जिसके चलते टीम को प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा। लेकिन इस बारिश से किंग कोहली को कुछ फर्क नहीं पड़ा। वह बारिश होने के बावजूद नेट्स में बल्लेबाजी करते रहे।
4) जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज से पहले PCB का बड़ा फैसला, Shahid Aslam को नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज में पाकिस्तान के मिले-जुले प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व क्रिकेटर शाहिद असलम (Shahid Aslam) को टीम का नया व्हाइट बाॅल बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। तो वहीं हाल में ही पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से हार के बाद, पीसीबी ने बड़ा कदम उठाते हुए आकिब जावेद को चैंपियंस ट्राॅफी तक अंतरिम कोच नियुक्त किया। तो अब असलम को भी टीम के साथ इस नई भूमिका में जोड़ा गया है।
5) VIDEO: बेटे के जन्म के बाद पहली बार स्पॉट हुए रोहित शर्मा, खास अंदाज में मनाया अपने पिता का बर्थडे
भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित की पत्नी रितिका ने 15 नवंबर को एक बेटे को जन्म दिया। इस अवसर पर फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े शख्स जमकर हिटमैन को बधाई दे रहे हैं। इस बीच, रोहित परिवार के साथ अपने पिता का जन्मदिन मनाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
6) ‘क्रिकेट की दुनिया भारत-पाकिस्तान मैच पर निर्भर’ चैंपियंस ट्राॅफी से पहले राशिद लतीफ ने दिया बोल्ड बयान
भारत के पाकिस्तान के खिलाफ खराब राजनीतिक रिश्तों की वजह से, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में खेलने से मना कर दिया है। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि भारत टूर्नामेंट में हिस्सा भी ले रही है या नहीं? दूसरी ओर, इस बात की संभावना है कि साल 2017 सीजन की उपविजेता भारत, अपने चैंपियंस ट्राॅफी मैच हाइब्रिड माॅडल के तहत किसी और देश में खेल सकती है। तो वहीं इन चर्चाओं के बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ (Rashid Latif) का बड़ा बयान सामने आया है।
7) IPL 2025 Auction: “वो बड़ी रकम में नहीं बिकेंगे…”, मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कहा ऐसा?
संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, टीमों की दिलचस्पी निश्चित रूप से होगी, लेकिन शमी के चोट को देखते हुए – और इस हालिया चोट को ठीक होने में काफी समय लगा – सीजन के दौरान संभावित ब्रेकडाउन के बारे में हमेशा चिंता बनी रहती है। अगर कोई फ्रेंचाइजी भारी निवेश करती है और फिर उसे बीच सीजन में खो देती है, तो उनके विकल्प सीमित हो जाते हैं। इस चिंता के कारण वह बड़ी रकम में नहीं बिकेंगे।
8) Team India के जले पर Marnus Labuschagne ने छिड़का नमक, फैन्स ने दी बल्लेबाज को गालियां
Team India के फैन्स और खिलाड़ियों के लिए आज की तारीख बुरी यादें लेकर आती हैं, जहां ठीक एक साल पहले यानी की 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया टीम ने खिताबी जंग में भारतीय टीम को मात देकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने नाम किया था। ऐसे में अब ठीक एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने टीम इंडिया को चिढ़ाने का काम किया है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
9) Virat Kohli और Nathan Lyon के बीच होती है गजब की टक्कर, 22 गज के इन आंकड़ों पर डालते हैं नजर
वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के कई गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाए हैं, लेकिन जब कोहली का सामना Nathan Lyon से होता है तब बात कुछ और ही होती है। दोनों खिलाड़ी 22 गज पर एक-दूसरे के खिलाफ गजब का खेल दिखाते हैं और अब उसी से जुड़े कुछ आंकड़े सामने आए है।
10) सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया KL Rahul को मेगा ऑक्शन में कौनसी टीम करेगी टारगेट
इस बार IPL 2025 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन पूरे दो दिन चलेगा, वहीं इस ऑक्शन में KL Rahul, पंत, सिराज, शमी और श्रेयस अय्यर सहित कई स्टार खिलाड़ियों पर करोड़ों की रकम लगाई जाएगी। कौनसा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा, इसे लेकर अलग-अलग कयास लगने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में सुनील गावस्कर ने केएल राहुल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो
‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ
‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना
NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

