Skip to main content

ताजा खबर

20 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

20 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

1) IND-W vs WI-W: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 60 रनों से हराया, सीरीज 2-1 से की अपने नाम

भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमोंं के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी निर्णायक मुकाबला आज 19 दिसंबर, गुरूवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 60 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज सिर्फ 157 रन ही बना पाई। (पढ़ें पूरी खबर)

2) अगर सबकुछ ठीक रहा है तो WPL का तीसरा सीजन 6 फरवरी से हो सकता है शुरू: रिपोर्टस

हाल में ही 15 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए बेंगुलरू में मिनी ऑक्शन हुआ था। तो वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टूर्नामेंट का आगामी सीजन 6 फरवरी, 2025 से शुरू हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए विंडो तलाशना शुरू कर दिया है। क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो WPL 2025 6 फरवरी से 9 मार्च के बीच अगले साल देखने को मिल सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) सूर्या भाऊ के नए हेयरस्टाइल ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, देखें फोटोज

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान और नए मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हाल में ही नए लुक में नजर आए हैं। सूर्या ने अपनी नई हेयरस्टाइल के साथ कुछ फोटोज को फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है। तो वहीं क्रिकेट फैंस को सूर्या भाऊ की ये नई हेयरस्टाइल काफी पसंद आई है। बता दें कि इसको लेकर सूर्या ने कुछ फोटोज को अपने आधिकारिक एक्स इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) FY24 में BCCI का बैंक बैलेंस 25% बढ़ा, कुल कीमत सुन आप भी रह जाएंगे दंग

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वैश्विक स्तर पर सबसे अमीर क्रिकेट संस्थान है। इसका नकद और बैंक बैलेंस वित्त वर्ष 2023 में INR 16,493 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में INR 20,686 करोड़ हो गया, जो लगभग INR 4,200 करोड़ (25.42%) की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। बीसीसीआई के राजस्व मुख्य रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया अधिकारों, द्विपक्षीय क्रिकेट अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के राजस्व में एक महत्वपूर्ण हिस्से से संचालित होते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) BBL 2024-25: जारी सीजन के बीच सिडनी सिक्सर्स को बड़ा झटका, अनुभवी Daniel Hughes पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर

जारी बिग बैश लीग सीजन के बीच सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के अनुभवी बल्लेबाज Daniel Hughes कोहनी की चोट के कारण, पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। 35 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ सिडनी में खेले गए अपने पहले मैच में लगी थी। इस चोट की वजह से खिलाड़ी मैच में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरा था, और अब खबर आ रही है कि इस इंजरी की वजह से वह जारी BBL सीजन से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) हार्दिक पांड्या बेटे संग Chill मोड में आए नजर, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के साथ की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘दो लोग साथ में समय का लुफ्त उठा रहे हैं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

7) रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बयान बिल्कुल विपरीत, फैंस की बढ़ी उलझन

आर अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जिस प्रकार के बयान दिए हैं, उसको लेकर फैंस के बीच उलझन बढ़ गई है। कोहली को जहां अश्विन के रिटायरमेंट के बारे में 18 दिसंबर को पता लगा, तो वहीं रोहित को इस बात की जानकारी, पर्थ टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के साथ जुड़ने के बाद ही पता चल गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

8) संन्यास के बाद घर वापस लौटे रविचंद्रन अश्विन के गले लग पिता हुए भावुक, पड़ोसियों ने भी किया अनुभवी ऑलराउंडर का भव्य स्वागत

रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। ऐसे कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हैं, जो रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को अपने दम पर जिताए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अश्विन सीधे भारत लौट आए। अब चेन्नई में घर पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत शानदार तरीके से हुआ। रविचंद्रन अश्विन घर पहुंचकर अपने पिता के गले मिले। पिता ने उनकी पीठ थपथपाई और माथा चूमा। इसके साथ ही पड़ोसियों ने भी उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। अपने माता-पिता को देख रविचंद्रन अश्विन भी काफी इमोशनल नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

9) चैंपियंस ट्रॉफी पर आईसीसी का बड़ा अपडेट, हाइब्रिड मॉडल में होगा टूर्नामेंट, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हुआ बड़ा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का हमेशा ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्रिकेट की बात की जाए तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच सभी फॉर्मेट में कई धमाकेदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब इन दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जबरदस्त भिड़ंत का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आईसीसी ने आज यानी 19 दिसंबर को एक बड़ी घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 से 2027 के दौरान आईसीसी इवेंट्स के दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...