Skip to main content

ताजा खबर

अगर सबकुछ ठीक रहा है तो WPL का तीसरा सीजन 6 फरवरी से हो सकता है शुरू: रिपोर्टस 

अगर सबकुछ ठीक रहा है तो WPL का तीसरा सीजन 6 फरवरी से हो सकता है शुरू: रिपोर्टस 

WPL Final (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही 15 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए बेंगुलरू में मिनी ऑक्शन हुआ था। तो वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टूर्नामेंट का आगामी सीजन 6 फरवरी, 2025 से शुरू हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए विंडो तलाशना शुरू कर दिया है।

क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो WPL 2025 6 फरवरी से 9 मार्च के बीच अगले साल देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी तक टूर्नामेंट कब शुरू होगा, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जब मिनी ऑक्शन बेंगलुरू में हुआ तो बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा था कि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में शुरू होगा।

लखनऊ और अहमदाबाद में देखने को मिल सकता है WPL का तीसरा सीजन

तो वहीं पिछले दो सीजन की तरह आगामी सीजन में भी फाइनल सहित कुल 22 मैच होंगे। हालांकि, इस बात की संभावना थी कि इस बार एक और टीम टूर्नामेंट से जुड़ेगी, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB-W) टूर्नामेंट की गत चैंपियन है, जो अपने खिताब को आगामी सीजन में डिफेंड करती हुई नजर आने वाली है।

दूसरी ओर, जहां तक मैच होने का सवाल है तो अभी तक बीसीसीआई ने वेन्यू को लेकर जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह लखनऊ और अहमदाबाद हो सकता है, जो यूपी वाॅरियर्स और गुजरात जायंट्स के होम ग्राउंड भी हैं। साथ ही पता चला है कि मुंबई इंडियंस WPL टीम के होम ग्राउंड मुंबई में मैचों की मेजबानी के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अभी तक संपर्क नहीं किया गया है।

इसके अलावा, कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज को बताया है कि टूर्नामेंट के लिए RCB-W का होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम भी टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए विचाराधीन नहीं है। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम को भी दिल्ली में भारी ठंड की वजह से टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा है।

আরো ताजा खबर

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...