
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. ENG vs IND: तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराकर 2-1 से जीती सीरीज
लंदन के लाॅर्ड्स मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराकर, तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट की 141 रनों की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने 388 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन, भारत इस टारगेट का पीछा करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 360 रन ही बना पाई।
2. जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तानी चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को घेरा, कोचिंग कार्यकाल पर ‘झूठ’ बोलने का लगाया आरोप
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों का कड़ा खंडन किया है। ‘फास्ट बॉलिंग कार्टेल पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए, गिलेस्पी ने उन आरोपों का जवाब दिया जिनमें कहा गया था कि इंग्लैंड के खिलाफ 2024 की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान उनके और पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद के पास कोई रणनीतिक योजना नहीं थी।
3. IND vs ENG: तीसरे वनडे में हार पर कप्तान शुभमन गिल का बयान, इसे बताया हार का कारण
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हार के बाद, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम 45वें ओवर तक (जब इंग्लैंड बल्लेबाजी कर रहा था) मैच में बने हुए थे। आखिरी तीन ओवरों में हमने बहुत सारे रन दिए, यहीं से मैच हमारे हाथ से निकल गया।”
उन्होंने कहा, “हमने सोचा था कि अगर 40 ओवर के बाद हमारे पास विकेट बचे होंगे, तो हम मैच में बने रहेंगे। साथ ही, हम बहुत पीछे भी नहीं रहना चाहते थे। पावरप्ले के बाद हमने 6-6.5 रन प्रति ओवर की गति से खेलने और आखिरी 10 ओवरों में 10 रन प्रति ओवर की गति से लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की।”
4. लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा, 84 गेंदों पर हिटमैन ने रचा इतिहास
पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में वनडे शतक के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। रोहित ने क्रिकेट के सबसे शानदार मैदानों में से एक पर यादगार पारी खेलकर बेहतरीन जवाब दिया। 39 साल और 80 दिन की उम्र में, शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज और इस मशहूर मैदान पर सभी फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए। रोहित ने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
5. IND vs ENG: रोहित-गिल की जोड़ी का धमाल, लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार रचा इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी के बीच 146 गेंदों में 147 रन की साझेदारी हुई। ऐसा दूसरी बार है, जब वनडे मुकाबलों में दोनों टीमों की तरफ से 140+ रन की ओपनिंग साझेदारी देखने को मिली। इंग्लैंड की पारी में बेन डकेट/जैकब बैथल ने भी 140+ रनों की साझेदारी की।
इससे पहले भारत-श्रीलंका के बीच राजकोट में साल 2009 में खेले गए मुकाबले में ऐसा हुआ था, उस मैच में भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर/वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 153 रन बनाए थे। दूसरी तरफ, श्रीलंकाई खेमे से तिलकरत्ने दिलशान/उपुल थरंगा की जोड़ी ने बतौर ओपनर 188 रन जोड़े थे।
6. IND vs ENG: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरे वनडे में गुरनूर बराड़ बने भारत के तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज
इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम ‘अनचाहा रिकॉर्ड’ दर्ज हो गया है। बराड़ ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 97 रन लुटा दिए और उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला। इसी के साथ बराड़ एक वनडे मैच में सर्वाधिक रन लुटाने के मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवरों में 106 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था। वहीं, दूसरे पायदान पर मौजूद विनय कुमार ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 ओवरों में 102 रन देकर सिर्फ 1 विकेट निकाला था।
7. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर बड़ी बात बोल गए कप्तान शुभमन गिल
इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच से पहले काफी चर्चा देखने को मिल रही थी कि यह मुकाबला अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। लेकिन, तीसरे वनडे मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने हिटमैन के रिटायरमेंट को लेकर कहा- “उन्होंने (रोहित शर्मा) हमें कुछ नहीं बताया है। मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में आ गया है, लेकिन टीम में इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है।”
8. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर काफी खुश हैं इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, दिया बड़ा बयान
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत के बाद, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पोस्ट मैच में कहा, “बहुत गर्व है। मुझे लगा कि हमने बहुत मेहनत की। हमने टी20 की तरह ही अच्छा कम्युनिकेशन किया और हां, हम दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ सीरीज जीतने में कामयाब रहे। सच कहूं तो, हमने इसके बारे में बहुत बात की है। हम एक सेट टेम्पलेट चाहते हैं। मुझे लगता है कि बेथ और डकी ने जिस तरह से इनिंग्स शुरू कीं, वह जबरदस्त था। 20-30 ओवर के बाद कोई रन नहीं बनाना और उस पूरे समय कोई रिस्क न लेना एक शानदार पार्टनरशिप थी। और फिर रूटी ने वही किया जो रूट करते हैं और आगे बढ़ते रहे। और फिर जिस तरह से जोस ने इनिंग्स खत्म कीं, वह देखना बहुत बढ़िया था। और हां, यह बस एक बहुत, बहुत अच्छी ऑल- राउंड बैटिंग परफॉर्मेंस थी।”
दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बड़ी तैयारी, खेलेगी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच
इन 3 बड़े कारणों की वजह से भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज 2-1 से हार गया
20 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

