
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. जैसे ही रोहित ने शतक लगाया, वैसे ही रो पड़ी थी रितिका भाभी, देखें वायरल वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लाॅर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद करते हुए, रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया।
388 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए हिटमैन रोहित ने 110 गेंदों में 138 रनों की एक मैराथन पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिल पाई। लेकिन इस पारी से पहले उन्होंने 88 गेंदों में अपना 34वां वनडे शतक पूरा किया।
तो वहीं, जैसे ही रोहित शर्मा ने अपना ये शतक पूरा किया, वैसे ही स्टैंड्स में मौजूद उनकी पत्नी रितिका सजदेह की आंखे नम हो गई। इसके बाद पल भर में ही ये पल कैमरे में कैद हो गया और इस घटना की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
2. ENG vs IND: लाॅर्ड्स वनडे खेलते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारत के लिए बनाया ये खास रिकाॅर्ड
19 जुलाई, रविवार को को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराते हुए, एक ऐतिहासिक क्रिकेट रिकाॅर्ड को अपने नाम किया। बता दें जो कारनामा रोको की जोड़ी ने कर दिखाया है, उससे पहले ऐसा कुछ भारतीय क्रिकेट इतिहास में कभी भी नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हुए नजर आते हैं। पिछले दो सालों के भीतर रोहित और कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दोनों ने लाॅर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक साथ अपना 400वां इंटरनेशनल मैच खेला। इससे ज्यादा किसी भी भारतीय जोड़ी ने नहीं खेले हैं।
3. ‘हम कुछ भी नहीं जीत रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम पर जमकर बरसा पूर्व क्रिकेटर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के हवाले से कहा- “हमने एक और सीरीज गंवा दी है। यह कोई अच्छी बात नहीं है। असल में यह दुख की बात है क्योंकि हमने आयरलैंड में T20I सीरीज हारी, फिर इंग्लैंड से हारे और अब ODI सीरीज भी हार गए हैं। हम कुछ भी नहीं जीत पा रहे हैं। हमने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और एक ODI सीरीज जीती थी। उसके अलावा हमने और क्या जीता है?”
4. अब कब है भारतीय क्रिकेट टीम का अगला इंटरनेशनल असाइन्मेंट? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड दौरे के बाद मैन इन ब्लू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर होगी। इस दौरे पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल तीन टी20आई मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई, गुरूवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला जाएगा। यानि कि इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया अपना अगला इंटरनेशनल मैच 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।
5. ENG vs IND: लाॅर्ड्स में जो रूट ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया इंग्लैंड का सबसे बड़ा वनडे रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक और शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। रूट अब इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में लगातार छह पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए और अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखा। रूट के पिछले छह वनडे स्कोर 61, 75, 111, 76*, 99* और 74* रहे हैं।
6. क्या रिटायर होने वाले हैं हिटमैन? लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद, रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा- “देखिए मेरा काम बल्ले से काम करना है। मैदान पर उतरना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है, जब से मैंने डेब्यू किया है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही शोर-शराबा होता रहा है। जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह शोर होता रहेगा। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर कैसा प्रदर्शन करता हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देना चाहता हूं। मेरा पूरा ध्यान पूरी तरह इसी पर है।”
7. ENG vs IND: लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा, 84 गेंदों पर रचा इतिहास
इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भारतीय द्वारा पहला वनडे शतक जड़ा। रोहित ने 84 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाकर यह शतक पूरा किया। बता दें यह उनके करियर का 34वां इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने मैच के 31वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
8. वैभव सूर्यवंशी आगामी T20I सीरीज के लिए हरारे पहुंचे, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने पोस्ट किया वीडियो
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, टीम इंडिया अपने अगले असाइनमेंट यानी जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के खिलाफ टी20 में 0-2 और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 हार के बाद, भारतीय टी20 टीम वापसी जिम्बाब्वे में वापसी करना चाहेगी। ऐसे में सभी की नजरें एक बार फिर वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो कि सोमवार को ही कुछ टीममेट और स्टाफ के साथ हरारे पहुंचे हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इसका वीडिया अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है, जिसे क्रिकेट फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बड़ी तैयारी, खेलेगी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच
इन 3 बड़े कारणों की वजह से भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज 2-1 से हार गया
SM Trends: 20 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

