Skip to main content

ताजा खबर

2 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज कोलकाता का सामना हैदराबाद से

आईपीएल के जारी रोमांचक 19वें सीजन का छठा मैच आज 2 अप्रैल, गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर आयोजित होगा। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस लिहाज से यह मैच कांटे को हो सकता है।

2. जारी आईपीएल के बीच इस साउथ अफ्रीकी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

जारी आईपीएल 2026 के बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर दुसों (Rassie van der Dussen) ने आज 2 अप्रैल, गुरूवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बता दें कि आईपीएल 2026 में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। आखिरी वह साल 2022 में राजस्थान राॅयल्स के लिए एक्शन में नजर आए थे। वह उस सीजन आईपीएल में सिर्फ तीन मैच ही खेल सके।

3. राजभोग’ मिठाई खाकर वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोका था अर्धशतक, खुद किया खुलासा

आईपीएल 2026 में अपने पहले ही मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने 15 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उनके इस तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर, सीजन का आगाज जीत के साथ किया।

मैच के बाद एक मजेदार पल भी देखने को मिला, जब वैभव अपनी टीम बस में चढ़ रहे थे। उस दौरान उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘बहुत बढ़िया खेला।’ तो वैभव सूर्यवंशी ने जुरेल की बात का जबाव देते हुए कहा कि वह आज राजभोग मिठाई खाकर खेलने गए थे।

4. IPL 2026: KKR vs SRH मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

आईपीएल के जारी धमाकेदार सीजन में अभी तक कुछ शानदार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। तो वहीं, अब इसी क्रम में टूर्नामेंट का छठा मैच 2 अप्रैल, गुरूवार को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

केकेआर और एसआरएच को अपने पिछले मुकाबले में हार मिली है। इस लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए और ज्यादा अहम हो जाता है। पिछले मुकाबलों में मिली हार के चलते, प्लेइंग इलेवन में बदलाव लाजमी हैं। हालांकि, फिर भी इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी: 1. फिन एलन (केकेआर), 2. वरुण चक्रवर्ती (केकेआर), 3. ईशान किशन (एसआरएच)

5. IPL 2026, KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोलकाता और हैदराबाद के बीच के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड से एक मजबूत ट्रेंड सामने आता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 में से 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 10 मैच जीते हैं। इससे साफ पता चलता है कि ऐतिहासिक रूप से कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन मैच का अनुमान सिर्फ इतिहास के आधार पर नहीं लगाया जाता; हालिया प्रदर्शन ज्यादा मायने रखता है।

मैच खेले  30
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते  20
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 10
टाइ/नो रिजल्ट 0

6. IPL 2026, KKR vs SRH: कोलकाता और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

पिच रिपोर्ट

कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है, यहां खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं। ओस की वजह से टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं; यहां स्कोर 185 से ऊपर भी जा सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है। मौसम गर्म रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए अगर कोई टीम टॉस जीतती है, तो वह पहले गेंदबाजी करना ही चुनेगी।

संभावित प्लेइंग XI

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पेन, जयदेव उनादकट

केकेआर की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

7. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद ऋषभ पंत और लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका में हो गई तीखी बहस

जारी आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से मिली शिकस्त के बाद मैदान में जो नजारा दिखा उसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वक्त कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत के साथ बेहद तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। गोयनका के बाॅडी लैंग्वेज और उनके बात करने का अंदाज साफ बता रहा था कि वह टीम के प्रदर्शन और हार से काफी नाराज हैं।

8. युवा वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कब मिलेगा टीम इंडिया में मौका

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक शो के दौरान कहा है कि सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में खुद को साबित किया है और अगर वह इसी तरह से प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उन्हें जल्दी ही भारतीय टी20 टीम में मौका मिल सकता है। इसके अलावा अकमल ने आगे ये भी कहा कि सिर्फ 8 आईपीएल मैचों में उसने काई रिकॉर्ड बना दिए और उनके नाम आईपीएल में शतक भी है। मुझे पता है कि आईपीएल के बाद भारत के आने वाले इंटरनेशनल मैचों में उन्हें जल्द ही मौका मिलेगा।

আরো ताजा खबर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर

Shri. Devendra Fadnavis along with Mumbai Cricket Association President Shri. Ajinkya Naik (image via X) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 1 लाख दर्शकों की क्षमता...

IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स...

IPL 2026: CSK vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें 

Cooper Connolly (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के जारी धमाकेदार सीजन में अब 7वां मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला...

KKR vs SRH, Match 6: टॉस जीतकर KKR ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया; दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नजर डालें

IPL 2026, KKR vs SRH: KKR elected to field first (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के छठे मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच, KKR के कप्तान...