Skip to main content

ताजा खबर

19 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sourav Ganguly and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

1) BGT 2024-25: बीजीटी से पहले मिचेल स्टार्क की खास गेंद से प्रैक्टिस करते हुए फोटो हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सुर्खियां बटोरी हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक प्रैक्टिस सेशन में स्टार्क एक खास तरह की गेंद से प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। स्टार्क जिस गेंद से प्रैक्टिस कर रहे हैं, वह एक तरफ लाल और एक तरफ से सफेद है।

2) पाकिस्तान के खिलाफ आगामी व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने की टीम की घोषणा, टी20 में सिकंदर रजा संभालेंगे कमान

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच इस सीरीज की शुरुआत 24 नवंबर, रविवार को होने वाले पहले वनडे मैच से होगी। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच इस दौरान तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सभी मुकाबले बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में खेले जाएंगे।

ODI सीरीज: क्रेग एर्विन (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, तिनोडेन मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

टी-20 सीरीज: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेसली मधेवेरे, टिनोटीन मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा।

3) न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी पर लगा बैन, कोकीन का किया इस्तेमाल

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) पर एक महीने का बैन लगाया गया है, उन्हें कोकीन और उसके मेटाबोलाइट बेंजोइलेकगोनिन का सेवन करने की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। ब्रेसवेल ने इसी साल जनवरी में एक घरेलू टी20 मैच में खेलने के बाद कोकीन का सेवन किया था। बता दें, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलते हुए ब्रेसवेल ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

4) IPL 2025 Auction: क्या होगी मिचेल स्टार्क की फाइनल बोली और किस टीम से खेलते हुए नजर आएंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज? AI ने की बड़ी भविष्यवाणी

AI के मुताबिक आगामी मेगा ऑक्शन में प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मिचेल स्टार्क को 11 से 13 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर सकती है। आरसीबी को अपने गेंदबाजी अटैक में एक खतरनाक तेज गेंदबाज की बेहद जरूरत है जो डेथ ओवर में भी घातक गेंदबाजी कर सके। आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले शानदार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया है।

5) ‘पहले फेल तो होने दीजिए’ BGT के दौरान भारतीय टीम में युवा सरफराज को शामिल करने पर सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हाल में ही कहा है युवा सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को विदेशों में मौका दिए बगैर, उसकी बल्लेबाजी क्षमता पर फैसला सुनाना, युवा खिलाड़ी के खिलाफ किसी अन्याय से कम नहीं है। साथ ही गांगुली ने कहा है कि आलोचकों को उनके बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन के बाद, कोई धारणा बनानी चाहिए।

6) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड म्यूजियम में पाकिस्तान व्हाइट बॉल टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपने ग्लव्स और जर्सी को किया डोनेट

पाकिस्तान व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच के बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड म्यूजियम को अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स और जर्सी डोनेट की।आज यानी 18 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में मोहम्मद रिजवान को अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स और अपनी जर्सी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड म्यूजियम को डोनेट करते हुए देखा गया।

7) AUS vs PAK: टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा-साफ, तीसरे मैच को 7 विकेट से किया अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 18 नवंबर, सोमवार को होबार्ट के बेलीरिव ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से एक आसान जीत हासिल की है। तीसरे टी20 मुकाबले को अपने नाम करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया है। इसके साथ ही कंगारू टीम ने वनडे सीरीज में पाकिस्तान से 2-1 से मिली हार का भी बदला ले लिया है।

8) Yashasvi Jaiswal ने खुद किया खुलासा, बताया क्रिकेटर नहीं बन पाते तो वो किस Profession में जाते

Yashasvi Jaiswal ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी जलवा दिखा दिया था, जिसके बाद सभी ने उनको भविष्य का सुपरस्टार बल्लेबाज घोषित कर दिया था। ऐसे में हुआ भी कुछ ऐसा ही और अब यशस्वी टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच अब युवा बल्लेबाज का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें यशस्वी ने एक बड़ा बयान दिया है। वायरल वीडियो में Yashasvi Jaiswal बोले- क्रिकेटर नहीं होता तो आर्मी में होता मैं।

9) ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए Shikhar Dhawan ने पोस्ट किया शेयर, गब्बर के Expression देखने लायक हैं

Shikhar Dhawan को सोशल मीडिया का सारा खेल पता है, जिसके चलते उनके पोस्ट फैन्स के बीच सुपर वायरल होते हैं। रील्स से लेकर तस्वीरों तक में गब्बर के अतंरगी अवतार नजर आते हैं, अब धवन ने ऐसी ही तीन तस्वीरें शेयर की है और उन तस्वीरों का कनेक्शन रोज ऑफिस जाने वाले लोगों से जुड़ा है।

10) MCA ने दिया Prithvi Shaw को एक और मौका, इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेगा बल्लेबाज

Prithvi Shaw टीम इंडिया में वापसी करने के लिए काफी कुछ करने में लगे हैं, लेकिन कभी वो बल्ले से फ्लॉप हो जाते हैं और कभी उनकी फिटनेस उन्हें टीम से बाहर कर देती है। लेकिन अब शॉ को एक बार फिर से मौका मिला है और इस बार वो दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...