Skip to main content

ताजा खबर

19 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

KL Rahul (Image Credit- Instagram)

1) Rishabh Pant के लिए एक बड़ी खुशखबरी, मिल सकती है कप्तानी की जिम्मेदारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया में ऋषभ पंत का भी चयन हुआ है। पंत के चयन को लेकर सभी के मन में थोड़ा संशय था क्योंकि संजू सैमसन भी उस रेस का हिस्सा थे। चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में चुने जाने के बाद ऋषभ पंत के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, ऋषभ पंत को कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ये कप्तानी उन्हें टीम इंडिया की नहीं बल्कि आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मिल सकती है।

2) Jasprit Bumrah के इंजरी पर बड़ी अपडेट आई सामने, इस दिन होगा तेज गेंदबाज का अगला स्कैन

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, लेकिन वह इस टूर्नामेंट में वह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ होंगे, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं है कि बुमराह तीन मैचों की सीरीज के कम से कम दो वनडे मैचों में खेलेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह का अगला स्कैन 2 फरवरी को होना है।

3) BCB महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग शुरू करने के लिए तैयार, जानें कब शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

बांग्लादेश से महिला क्रिकेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन लाॅन्च करने के लिए एकदम तैयार नजर आ रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो बांग्लादेश प्रीमियर लीग का जारी सीजन जो 7 फरवरी को खत्म हो रहा है, उसके बाद यह टूर्नामेंट आयोजित हो सकता है। टूर्नामेंट को लेकर हाल में ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निर्देशक नजमुल अबदीन फहीम (Nazmul Abedeen Fahim) ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

4) VHT 2024-25: फाइनल में स्मरण रविचंद्रन ने विदर्भ के सभी गेंदबाजों की लगाई क्लास, कर्नाटक ने पांचवीं बार ट्रॉफी को किया अपने नाम

कर्नाटक शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराकर चैंपियन बना। कर्नाटक ने पांचवीं बार ये खिताब जीता है, जबकि विदर्भ का पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 348 रन जुटाए। इसके जवाब में विदर्भ की टीम ध्रुव की शतकीय पारी के बावजूद 48.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी। कर्नाटक ने इससे पहले 2014,2015,2018 और 2020 में विजय हजारे ट्राफी को अपने कब्जे में किया है जबकि विदर्भ के लिये ट्राफी को जीतने का यह दूसरा मौका था।

5) VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी टीम में नहीं चुना गया ये गेंदबाज, फिर विदर्भ के लिए 752 की औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी की बिखेरी गिल्लियां

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक टीम से मिले 349 रनों के लक्ष्य का विदर्भ की टीम पीछा करने उतरी, तो इनफाॅर्म करुण नायर (27) से टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह फाइनल में नहीं चले। विदर्भ की पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बेहतरीन गेंद पर नायर को क्लीन बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। तो वहीं, जैसे ही कृष्णा ने नायर को आउट किया, तो उनके आउट होने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

6) BCCI की नई 10 पाॅइंट्स गाइडलाइन पर रोहित शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, यहां जाने क्या कहा?

बीसीसीआई की नई गाइडलाइंस पर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा बयान सामने आया है। 18 जनवरी को जब प्रेस काॅन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बीसीसीआई की इस नई गाइडलाइंस को लेकर रोहित से सवाल किया, तो वह भड़क गए और उस रिपोर्टर को जबाव देते हुए रोहित ने कहा- आपको इन नियमों के बारे में किसने बताया? क्या यह आधिकारिक हैंडल से आया है? इसे एक बार आने दो, हम बात करेंगे।

7) पंजाब के खिलाफ कर्नाटक की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल: रिपोर्ट्स

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणजी के ट्राॅफी के अगले मैच में पंजाब के खिलाफ केएल राहुल (KL Rahul) कर्नाटक की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इंडिया टुडे की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे बड़ी वजह राहुल की कोहली की चोट है। हालांकि, खिलाड़ी ने इसको लेकर बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ को जानकारी दे दी है, और फिलहाल मेडिकल स्टाफ उस पर नजर रख रहे हैं।

8) जिसने टीम के लिए झोंका सबकुछ, रोहित ने उसी से काटी कन्नी; चैंपियंस ट्रॉफी में कहीं पछताना ना पड़ जाए

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मोहम्मद सिराज को ना चुनने की वजह कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। उनका कहना था कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था। भारतीय कप्तान ने कहा, ”हमने इस पर विस्तार से बात की और हम तीन तेज गेंदबाजों को ही लेकर जा रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि सारे हरफनमौला उपलब्ध हों। सिराज के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। हमें विशेष भूमिका के लिए विशेष खिलाड़ी चाहिए।”

9) वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों ने पाकिस्तान में काटा गर्दा, 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। अकसर बल्लेबाजों को फेवर करने वाली पाकिस्तान की पिच पर इस बार गेंदबाजों का बोल बाला देखने को मिला। पहली पारी में पाकिस्तान खुद 230 रनों पर सिमट गया, वहीं वेस्टइंडीज ने 137 रन बनाए। मेहमान टीम के बल्लेबाजों की ऐसी दुर्दशा हुई की टॉप-7 में से एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रहा। हालांकि इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया, जो 148 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

10) Champions Trophy की तैयारियों में जुटे KL Rahul, फिटनेस पर काम करते हुए नजर आए

Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जहां इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में KL Rahul को भी जगह मिली है। दूसरी ओर अब साल के सबसे बड़े टूर्मामेंट के लिए केएल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

আরো ताजा खबर

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...