Skip to main content

ताजा खबर

18 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

18 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND: ‘किसी एक गेंदबाज को एक छोर संभालना होगा’ – वेलिंगटन की तेज हवाओं की चुनौती पर बोले मोर्ने मोर्कल

19 नवंबर, 2026 को बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट से पहले, भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने वेलिंगटन के तेज हवा वाले कठिन मौसम का सामना करने के लिए कंडीशंस के अनुसार ढलने की क्षमता और मेन्टल स्ट्रेंथ के महत्व पर जोर दिया।

मीडिया से बात करते हुए, मोर्केल ने कहा कि हालांकि दोनों ही टीमों को एक जैसी मौसमी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सोमवार (16 नवंबर) को प्रैक्टिस सेशन के दौरान तेज हवाओं का सामना करने से भारत को फायदा हुआ, जिससे उनके तेज गेंदबाजों को वहां के माहौल के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

2. “माही, तुम पर हमेशा गर्व रहेगा” – धोनी के IPL संन्यास पर पत्नी साक्षी ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस का जताया आभार

17 नवंबर 2026 को, इंडियन प्रीमियर लीग में 19 साल के शानदार खेल करियर के समापन पर, एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को उनके अटूट सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। उनका यह दिल छू लेने वाला पोस्ट ठीक उस समय आया है, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने घोषणा की कि 45 वर्षीय यह दिग्गज खिलाड़ी अब आईपीएल से रिटायर हो गया है और उन्हें आईपीएल 2027 से पहले फ्रेंचाइजी का नया ‘टीम मेंटर’ नियुक्त किया गया है।

3. IPL से रिटायर हुए ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी, अपने पीछे छोड़ गए ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स! देखें आंकड़े

एक कप्तान के तौर पर, 45 वर्षीय धोनी ने एक बेहतरीन मिसाल कायम की है। धोनी की कप्तानी में, सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) जीते। इसके साथ ही, वे बतौर कप्तान सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी पर आ गए हैं।

उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम 10 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची और 12 सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। आईपीएल में उनके नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच (226) खेलने और सबसे ज्यादा जीत (136) हासिल करने का रिकॉर्ड है। बल्लेबाजी में धोनी ने खुद को टी20 क्रिकेट के बेहतरीन फिनिशरों में से एक के रूप में स्थापित किया। उन्होंने आईपीएल में कुल 5,439 रन बनाए, जो उन्हें आईपीएल में सातवां सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी (और सीएसके के लिए दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी) बनाता है।

4. IPL 2027: ऑक्शन से पहले MI ने रिटेंशन-रिलीज लिस्ट की जारी! ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची देखें यहां

आईपीएल 2027 के लिए रिटेन-रिलीज करने की आखिरी तारीख की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है। यह डेडलाइन मंगलवार 17 नवंबर तक थी। तो वहीं, इस तारीख के बाद सभी टीमों ने अपनी द्वारा रिटेन, रिलीज और ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी पीछे नहीं रही।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए खिलाड़ी

अली गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, केशव महाराज, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्‍मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और ट्रेंट बोल्‍ट

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

अश्‍विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रेयान रिकलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्‍स

मुंबई इंडियंस द्वारा ट्रेड किए गए खिलाड़ी

अर्शदीप सिंह

5. IPL 2027 Auction: सभी 10 टीमों का बचा हुआ पर्स और खाली स्लॉट्स की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2027 ऑक्शन: टीमों के बचे हुए पर्स और उपलब्ध स्लॉट

टीम भरे हुए स्लॉट उपलब्ध स्लॉट बचा हुआ पर्स (करोड़ ₹ में)
लखनऊ सुपर जायंट्स 18 7 (3 विदेशी) 47.45 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 17 8 (3 विदेशी) 41.65 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 17 8 (3 विदेशी) 40.15 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 16 9 (4 विदेशी) 39.5 करोड़
मुंबई इंडियंस 16 9 (2 विदेशी) 32.6 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 19 6 (2 विदेशी) 28.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 19 6 (3 विदेशी) 27.05 करोड़
पंजाब किंग्स 19 6 (2 विदेशी) 18.6 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 5 (1 विदेशी) 14.15 करोड़
गुजरात टाइटंस 22 3 (2 विदेशी) 8.75 करोड़

6. IPL 2027: मेंटॉर के रूप में एमएस धोनी CSK में ला सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव!

17 नवंबर 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑफिशियल तौर पर एक हिस्टोरिक चैप्टर को पीछे छोड़ दिया। टीम ने पुष्टि की कि एमएस धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर रिटायर हो रहे हैं और आईपीएल 2027 से पहले उन्हें टीम का मेंटॉर नियुक्त किया गया है। भले ही फैंस अब पांच बार की चैंपियन टीम के इस दिग्गज को स्टंप्स के पीछे नहीं देख पाएंगे, लेकिन धोनी का डगआउट में आना तीन ऐसे अहम बदलावों की नींव रखता है, जो इस फ्रेंचाइजी में नई जान फूंक सकते हैं। आइए, उन 3 बदलावों पर नजर डालते हैं जो एमएस धोनी आईपीएल 2027 में मेंटॉर के तौर पर सीएसके में ला सकते हैं। 1. ऋतुराज गायकवाड़ के अकेले लीडरशिप को सशक्त बनाना, 2. बिल्कुल नए कोचिंग स्टाफ को एक साथ लाना, 3. विकेटकीपिंग और फिनिशिंग के नए तैयार किए गए कोर को मार्गदर्शन देना

7. AUS vs ENG, 3rd ODI: बेन डकेट ने ठोका शतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया बड़ा लक्ष्य

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैेंड की पूरी टीम 48.3 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 115 गेंदों में 133 रनों की शानदार पारी खेली।

8. NZ vs IND 1st Test: भारत को चुनौती देने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया स्पेशल प्लान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में 19 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे खेला जाएगा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अपनी टीम के बल्लेबाजों को आगाह किया है। उन्होंने बुमराह को विश्वस्तरीय गेंदबाज बताते हुए कहा कि उनका अनोखा गेंदबाजी एक्शन बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौती पेश करता है। लैथम के मुताबिक, बुमराह के गेंदबाजी एक्शन का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि नेट्स या घरेलू क्रिकेट में आमतौर पर ऐसे एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता।

9. IND vs NZ 1st Test: हेड कोच गौतम गंभीर ने अन्य सपोर्ट स्टाफ के साथ बेसिन रिजर्व की पिच का किया निरीक्षण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन के सेलो बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले यानी 18 नवंबर को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मैदान पर पहुंचे और पिच का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी मौजूद थे।

तीनों ने मैदान के बीच जाकर पिच की स्थिति को समझा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। ऐसे में फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को इस सीरीज में अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...