Skip to main content

ताजा खबर

18 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Siraj, Harbhajan Singh, Rinku Singh & Team India (Photo Source: X)

1. Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, बुमराह को मिली जगह, नायर-सैमसन बाहर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिसमें भारत और मेजबान पाकिस्तान को छोड़कर सभी 6 टीमों ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का ऐलान भी आज हो गया।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉडरोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जडेजा

2. Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया में मिली जगह

आज यानी 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है और तेज गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिंह का भी नाम है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें जसप्रीत बुमराह की चोट के बारे में इस समय कुछ भी नहीं पता है और यही वजह है की टीम मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह को चुना है।

3. “हर किसी को नहीं रख सकते…” अजीत अगरकर ने मीडिया को दिया जवाब, बताया क्यों करुण नायर को नहीं चुना?

33 वर्षीय करुण नायर घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और इसी वजह से वह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चुने जानें के एक प्रमुख दावेदारों में से एक थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। चयनकर्ता अजीत अगरकर से जब उन्हें न चुने जानें की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- “750+ का औसत बेहद ही शानदार और आप ऐसा प्रदर्शन बार- बार नहीं करते। लेकिन टीम में बस 15 लोगों की जगह है, हम सभी को टीम में नहीं रख सकते।”

4. चैंपियंस ट्रॉफी टीम में नहीं मिली मोहम्मद सिराज को जगह, टीम से बाहर किए जाने पर फैंस ने कहा- “आज हमने सीखा…”

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगले महीने शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बाद अर्शदीप सिंह टीम में तीसरे प्रमुख तेज गेंदबाज होंगे। सिराज को टीम में न लिए जाने के पीछे जब रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- “हमें यकीन नहीं है कि जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं। इसलिए, हम किसी ऐसे खिलाड़ी को चाहते थे जो नई और पुरानी दोनों ही तरह की गेंदें खेल सके। इसीलिए, हमने अर्शदीप सिंह को चुना है, क्योंकि बैकएंड में उनकी क्षमताएं बेहतरीन हैं। मोहम्मद सिराज प्रभावी नहीं हैं और गेंद पुरानी होने पर उनकी प्रभावशीलता कम हो जाती है।”

5. खिलाड़ियों को लेकर BCCI की नई गाइडलाइन पर हरभजन सिंह ने पूछे तीखे सवाल, कहां- भारत इसलिए नहीं हारा क्योंकि…

हाल में ही बीसीसीआई की खिलाड़ियों को लेकर नई गाइडलाइन पर बात करते हुए, हरभजन सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- जब मीडिया द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन पर पढ़ रहा था, तो जब मैं आखिरी बार सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट का खिलाड़ी था, तो उसके बाद से इसमें कुछ नया नहीं मिला। 10 में से कम से कम 9 पाॅइंट्स जैसे परिवार के दौरे की अवधि, एक ही होटल में रहना, प्रैक्टिस का समय, लगेज आदि। मेरा सवाल यह है कि यदि ये नियम मेरे समय में थे, तो इसे किसने और कब बदला? इसकी जांच होनी चाहिए।

6. BCCI है बड़े बदलाव की तैयारी में, अब खिलाड़ियों के खाने को लेकर लागू किए नए नियम

टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बीसीसीआई ने कुछ नए नियम लागू किए हैं। इनमें से एक नियम यह भी है कि सभी खिलाड़ी विदेशी दौरे के लिए अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को दो हफ्ते से ज्यादा के लिए साथ में नहीं ले जा सकते हैं। यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी अपने साथ अपने पर्सनल शेफ को भी अब नहीं ले जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बोर्ड ने पूरी टीम के लिए दो व्यक्तिगत शेफ भेजने का निर्णय लिया है।

7. तुषार देशपांडे ने मीडिया की इस खबर को बताया ‘फेक न्यूज’, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपनी चोटों को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। खबरें थीं कि पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस तेज गेंदबाज को लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। तुषार ने पिछले साल सितंबर में अपने टखने की सर्जरी करवाई थी और ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसी चोट के दोबारा उभरने के कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर रहेंगे।

8. Rinku Singh का नोट बांटने वाला वीडियो हुआ सुपर वायरल, बल्लेबाज ने जीता फैन्स का दिल

धाकड़ बल्लेबाज Rinku Singh ने अपने क्रिकेट करियर में कई चुनौतियों का सामना किया था, जिसके बाद वो टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाए थे। साथ इस दौरान रिंकू के परिवार की आर्थिक स्थिति भी मौजूद नहीं थे, ऐसे में इस खिलाड़ी को पैसों का महत्व पता है और अब बल्लेबाज एक वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया है। वीडियो में रिंकू Waiters को पैसे बांट रहे हैं।

9. इधर क्रिकेट करियर खत्म होने की कगार पर आ गया है, उधर Prithvi Shaw बस Show Off करने में लगे हैं

एक समय था जब Prithvi Shaw अपने खेल के कारण खबरों में आते थे, लेकिन अब इस बल्लेबाज के लिए समय पूरी तरह बदल चुका है। शॉ विवादों के अलावा टीम से ड्रॉप होने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, साथ ही इस खिलाड़ी पर MCA की तरफ से गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। लेकिन सब चीजों की टेंशन छोड़, पृथ्वी शॉ खुद से जुड़ी चीजों का Show Off करने में लगे हैं।

10. अपने फेवरेट विराट कोहली के नक्शे कदम पर चल रहे हैं Akash Deep, अचानक पहुंचे मंदिर

जब भी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Akash Deep सिंह को समय मिलता है, तो वो एक खास मंदिर में जरूर जाते हैं। इस बार भी आकाश ने कुछ ऐसा ही किया है, जहां वो क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच अपने कुछ लोगों के साथ में उसी खास मंदिर में नजर आए और उस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी।

আরো ताजा खबर

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...