Skip to main content

ताजा खबर

18 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 26 में गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नारी, दुष्मंत चमीरा, नितीश राणा

2. GT vs KKR: कैमरन ग्रीन का तूफानी छक्का, स्टेडियम में खड़ी कार पर लग गया डेंट, देखें वीडियो

आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी। कैमरन ग्रीन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक ऐसा जबरदस्त छक्का लगाया, जिससे मैदान में खड़ी स्पॉन्सर कार को नुकसान पहुंच गया। हालांकि, इस घटना को एक अच्छे मकसद से जोड़ते हुए कार निर्माता कंपनी ने 5 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है।

3. IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो एक बाएं हाथ के पेस बॉलर हैं, इस साल हैदराबाद की टीम के लिए दो मैच खेले थे और दो विकेट लिए थे। हालांकि, अब टखने में चोट लगने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के बीच में ही उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को ढूंढना पड़ा।

4. IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार, 18 अप्रैल को टूर्नामेंट के 27वें मैच की मेजबानी करेगा, जो सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में मिली शानदार जीत के बाद उतरेगी।

पिछले मैच में उनके पास जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल की सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने उस रात को अपने नाम कर लिया; दोनों ही डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने चार-चार विकेट झटके। हैदराबाद को चेन्नई के खिलाफ भी अपनी टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भले ही निराशाजनक रही हो, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए पॉइंट्स टेबल पर चार अहम पॉइंट्स हासिल किए हैं। अब पांच मैचों के बाद उनके खाते में दो जीत हैं, और यहां से उनके लिए आगे का सफर काफी मुश्किल होने वाला है। आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं: 1. संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स), 2. प्रफुल हिंगे (सनराइजर्स हैदराबाद), 3. साकिब हुसैन (सनराइजर्स हैदराबाद)

5. IPL 2026: इस वजह से जसप्रीत बुमराह को नहीं मिल रहे विकेट, पूर्व साथी क्रिकेटर मिशेल मैक्लेनाघन ने दिया बड़ा बयान

स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार के एक्सपर्ट मिशेल मैक्लेनाघन ने कहा कि जसप्रीत बुमराह का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से वह अपना प्रभाव छोड़ पाने में सफल नहीं हो सके हैं। बुमराह को अक्सर पहले ओवर के बाद अटैक पर लाया जाता है, जिससे वह डैमेज कंट्रोल की स्थिति में आ जाता है, न कि अपनी शर्तें मनवा पाता है। आप चाहते हैं कि वह गेंदबाजी की शुरूआत करें, पहला ओवर डाले, और शुरू से ही विरोधी टीम पर दबाव डाले। मुंबई इंडियंस को फिर से सोचना होगा कि वो उसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं, क्योंकि उसे गेम में पहले लाने से काफी फर्क पड़ सकता है।

6. IPL 2026 के बीच पिता बना ये स्टार खिलाड़ी, पिछले साल की थी दूसरी शादी

जारी आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। राशिद खान पिता बन गए हैं। उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। राशिद ने अपने बेटे का नाम अजलान खान रखा है। राशिध ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया में आपका स्वागत है मेरे छोटे राजकुमार। हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।

7. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पूर्व कप्तान सरफराज अहम दो मिली बड़ी जिम्मेदारी

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ मई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। सरफराज ने पिछले महीने ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा पूर्व टेस्ट बल्लेबाज असद शफीक को बैटिंग कोच और पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को बोलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

8. IPL 2026: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा 176 रनों का लक्ष्य

जारी आईपीएल सीजन का 26वां मैच आज 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा। आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...

RCB vs DC, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 226, RCB vs DC: top 10 memes (image via X) डेविड मिलर ने आखिरी ओवर के तनावपूर्ण पलों में दो छक्के जड़े, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को रॉयल...

IPL 2026: टिम डेविड ने रचा इतिहास! तोड़ा फिल साल्ट का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

IPL 2026: Tim David (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड ने बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगकुरु के 2026 के मुकाबले के दौरान...