Skip to main content

ताजा खबर

17 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) आकाश चोपड़ा ने बताया खबर को लीक होने से बचने का उपाय, BCCI को दी अहम सलाह

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने बताया कि न केवल भारतीय ड्रेसिंग रूम से लीक हो रही थी, बल्कि अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी लीक सामने आ रही है। चोपड़ा ने बताया कि सीतांशु कोटक के भारतीय टीम में शामिल होने की खबर बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा से पहले ही मीडिया द्वारा रिपोर्ट कर दी गई थी। चोपड़ा ने सूत्रों पर आधारित सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए एक आसान सा उपाय बोर्ड के सामने रखा है। चोपड़ा ने कहा है कि बीसीसीआई को सक्रिय होना चाहिए और मीडिया को खबर की भनक लगने से पहले ही अपनी नियुक्तियों की घोषणा कर देनी चाहिए।

2) PAK vs WI: आखिर क्यों 33 लगातार टेस्ट खेलने के बाद जोशुआ डी सिल्वा को पहले मैच से किया गया ड्रॉप?

इस समय पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की अपनी प्लेइंग XI से जोशुआ डी सिल्वा को बाहर कर दिया है। जोशुआ डी सिल्वा टीम के उपकप्तान है। हालांकि उनकी जगह युवा खिलाड़ी आमिर जुगनू अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

3) केएल राहुल नहीं…IPL 2025 में ये स्टार खिलाड़ी बन सकता है दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान; जल्द हो सकता है ऐलान

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा? इससे अभी तक पर्दा नहीं उठा है। ऋषभ पंत के जाने के बाद टीम नए कप्तान की तलाश में है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल समेत कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया था। वहीं आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्होंने केएल राहुल और फाफ डुप्लेसी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदा जो टीम के कप्तान बन सकते हैं। राहुल ने पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान संभाली थी, वहीं फाफ डुप्लेसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की। मगर इन दोनों को दरकिनार कर डीसी अक्षर पटेल को कप्तान बनाने के मूड में नजर आ रही है।

4) Champions Trophy से पहले चोटिल हुए Virat Kohli, DDCA अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली ड्रिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) रणजी ट्रॉफी के लिए 17 जनवरी को अपने टीम का सेलेक्शन करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी मिल सकती है। दिल्ली को अपना अगला मैच सौराष्ट्र के खिलाफ खेलना है। इस मैच में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कोई भी जानाकरी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बल्लेबाज की गर्दन में मोच आ गई है और उन्होंने इससे बचने के लिए इंजेक्शन भी लिया है। हालांकि, DDCA का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है।

5) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया खेलेगी 3 चार दिवसीय मैच: रिपोर्ट

 रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए बीसीसीआई ने 25 मई को आईपीएल के समापन और 20 जून को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की शुरुआत के बीच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन चार दिवसीय मैचों की योजना बनाई है।  यह श्रृंखला खिलाड़ियों के लिए चयन के लिए अपना दावा पेश करने या 2024 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फॉर्म हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर पेश करने की संभावना है।बोर्ड का मानना ​​है कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत को यह तैयारी जरूरी है क्योंकि टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 0-3 से और आस्ट्रेलिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

6) “उन्हें थोड़ा और समय देने की जरूरत है….एक टूर्नामेंट से कुछ भी तय नहीं होता”- Rohit और Gambhir को लेकर बोले युवी

युवराज सिंह ने कहा कि, “गौतम गंभीर अभी-अभी सिस्टम में आए हैं और उन्हें थोड़ा और समय देने की जरूरत है। रोहित ने हमको टी-20 वर्ल्ड कप जिताया और उनकी कप्तानी में ही हमने वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया। मुंबई इंडियंस ने उनकी ही कैप्टेंसी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट में खुद टीम से बाहर हो गए, ताकि किसी और को मौका मिल सके, आप मेरे को बताइए इससे पहले ऐसा कितने ही कप्तानों ने की है? रोहित ने पिछले तीन से पांच साल में जो किया है मैं उसको देख रहा हूं, एक टूर्नामेंट से कुछ भी तय नहीं होता है। मेरे लिए घर में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार ज्यादा निराशाजनक थी।”

7) “बिग बॉस में जाकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी की घोषणा का अंदाज मजेदार लगा”: एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स को यह लगा कि कप्तान की घोषणा करने का यह तरीका नया तो है लेकिन वह ऐसा न करके प्रेस कॉन्फ्रेंस और आधिकारिक घोषणा पर ही अड़े रहते और कभी ये तरीका नहीं अपनाते। उन्होंने कहा “श्रेयस अय्यर को एक टीवी शो पर बहुत ही अजीब तरीके से पंजाब किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया। मुझे यह काफी मजेदार लगा। शायद, यह काम करने का नया तरीका है। मैं आमतौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और औपचारिक घोषणा का आदी हूं, लेकिन यह वास्तव में एक तरह से काफी फ्रेश कॉन्सेप्ट था।”

8) नीतीश कुमार रेड्डी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दिया लाखों का इनाम

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायुडु ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि, “आज इस प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर, हमारे अपने नीतीश कुमार रेड्डी से मुलाकात की। नीतीश तेलुगु समुदाय का एक चमकता सितारा है, जिसने वैश्विक मंच पर भारत को गौरव दिलाया है। मैंने उनके माता-पिता की भी उनकी यात्रा के दौरान उनके अटूट समर्थन के लिए सराहना की। उन्हें आने वाले वर्षों में कई और शतक और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं।”

9) Rohit Sharma ने नेट्स में लगाई पूरी जान, Hardik ने भी हिटमैन के खिलाफ गेंद डालने का किया काम

भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा ने हाल ही में मुंबई रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस की थी। शुक्रवार को रोहित शर्मा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

10) Sarfaraz Khan के नए पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट कर पूछे तीखे सवाल, इस बीच सिराज ने दिया बल्लेबाज का साथ

वैसे तो हर बार Sarfaraz Khan अपने खेल को लेकर खबरों में रहते हैं, लेकिन इस बार बल्लेबाज का सुर्खियों में रहने का कारण कुछ और है। दरअसल, इन दिनों मीडिया में एक खबर काफी वायरल हो रही है, जिसके तहत बताया जा रहा है कि BCCI की बैठक में कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने आरोप सरफराज खान पर लगाया है। इस बीच सरफराज ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद फैन्स ने कमेंट कर उनसे तीखे सवाल पूछ लिए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास! ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

IPL 2026: Bhuvneshwar Kumar (image via X) भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार (7 मई) को आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, जब उन्होंने भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

IPL 2026: पहले 20 गेंदों में फिफ्टी फिर 49 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ शतक, मिचेल मार्श ने लखनऊ में बरपाया कहर!

IPL 2026, LSG vs RCB: Mitchell Marsh (image via IPL/X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार मिचेल मार्श का बल्ला चल ही गया। गुरुवार, 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम...

IPL प्रोटोकाॅल में BCCI का बड़ा बदलाव, खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंचने वालों पर सख्ती

IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीाई ने आईपीएल के दौरान बढ़ रही अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया...

14,000 T20 रन बनाने के लिए ‘किंग’ कोहली को 2 मैच लगेंगे – पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बड़ा दवा

IPL 2026: Virat Kohli (image via X) जैसे-जैसे आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ रहा है, क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक, विराट कोहली एक बड़े माइलस्टोन के करीब चुपचाप...