

1. T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज से 9 विकेट से हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई नेपाल
जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मैच आज 15 फरवरी, रविवार को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस एकतरफा मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 133 रन ही बना पाई। इसके बाद इस टारगेट को वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही नेपाल की यह जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी है, जिसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, जबकि वेस्टइंडीज ग्रुप सी से सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
2. T20 World Cup 2026: जेसन होल्डर के POTM प्रदर्शन ने नेपाल को किया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
नेपाल के खिलाफ जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 25 में वेस्टइंडीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर (Jason holder) कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में होल्डर ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते मैच में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। वेस्टइंडीज अब जारी टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है, जिसने ग्रुप सी से सबसे पहले सुपर 8 के लिए क्वालिफाई किया है।
नेपाल की पारी के 7वें ओवर में में होल्डर ने सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख (11) को शिमरन हेटमायर के खिलाफ कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने दीपेंद्र सिंह अरी (58), आरिफ शेख (2) और करन केसी (1) का विकेट हासिल किया। मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने के लिए जेसन होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड भी मिला।
3. T20 WC 2026: एडेन मार्करम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर जबरदस्त हाफ-सेंचुरी लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इस जबरदस्त पारी ने न सिर्फ प्रोटियाज को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 176 रन के टारगेट का पीछा करने में मदद की, बल्कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी कैप्टन द्वारा सबसे तेज फिफ्टी बनाने के पूर्व भारतीय कैप्टन रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
4. T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा
भारत रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-स्टेज मैच में अपने चिर-विरोधी पाकिस्तान से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच यह 17वीं टी20आई भिड़ंत होगी। दोनों देश पिछली बार 2025 एशिया कप के फाइनल में मिले थे, जहां भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। टी20 फॉर्मेट में भारत ने पाकिस्तान पर 12 जीत के साथ दबदबा बनाया है, जबकि पाकिस्तान ने तीन जीत हासिल की हैं।
हेड टू हेड
| खेले गए मैच | 16 |
| भारत जीता | 12 |
| पाकिस्तान जीता | 03 |
| टाई | 01 |
| पहला मैच | 14 सितंबर, 2007 (भारत जीता) |
| हालिया मैच | 29 सितंबर, 2025 (भारत जीता) |
5. T20 WC 2026, IND vs PAK: मैच से पहले संभावित प्लेइंग XI पर डालें नजर, अभिषेक शर्मा करेंगे दमदार वापसी
चल रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मैच में, इंडिया रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच नंबर 27 में पाकिस्तान से भिड़ेगा। विवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में ज़बरदस्त बैट्समैन अभिषेक शर्मा की वापसी से भारत को मज़बूती मिलेगी। भारत बनाम पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत की प्लेइंग 11 में अभिषेक की वापसी की पुष्टि की। सूर्या ने कहा, “अभिषेक शर्मा कल (15 फरवरी) खेलेंगे।”
इंडिया बनाम पाकिस्तान: संभावित प्लेइंग XI
इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, और वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, आगा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, ख्वाजा नफ़े (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, और सलमान मिर्ज़ा
6. AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 134 रनों का लक्ष्य
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं, आज 15 फरवरी रविवार से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिाय की पारी 18 ओवर में 133 रनों पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए जाॅर्जिया बेयरहम ने 30 रनों की बेस्ट पारी खेली।
7. IND vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान से हैंडशेक करेंगे सूर्यकुमार यादव? मैच से पहले लिया आखिरी फैसला
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज 15 फरवरी को होने वाला है। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले एक बार फिर कप्तानों के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘बस 24 घंटे का इंतजार कीजिए, सब पता चल जाएगा। मैच ज्यादा अहम है या फिर ये सब? हम कल इस सस्पेंस को खत्म करेंगे।’
8. रणजी ट्राॅफी 2025-26: केएल राहुल ने ठोका 25वां शतक, ससुर सुनील शेट्टी का रिएक्शन वायरल
केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर अपना दम दिखाया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने उत्तराखंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ दी है। इस दौरान स्टेडियम में बॉलीवुड एक्टर और उनके ससुर सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। केएल राहुल के साले आहान शेट्टी भी मैदान पर मौजूद थे। दामाद राहुल के शानदार शतक के बाद सुनील शेट्टी ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई और आहान ने भी ऐसा ही किया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 3 सबसे यादगार टी20 पारियां
अभिषेक शर्मा पर सस्पेंस बरकरार, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे भारत के विस्फोटक ओपनर?
SM Trends: 15 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
T20 World Cup 2026: जेसन होल्डर के POTM प्रदर्शन ने नेपाल को किया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर 

