Skip to main content

ताजा खबर

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. Asia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच में चक्रवर्ती और कुलदीप की जोड़ी बनेगी गेमचेंजर, पूर्व ओपनर का बड़ा बयान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों की राय लगातार सामने आ रही है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि इस हाई-वोल्टेज मैच में स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की जोड़ी अहम भूमिका निभा सकती है। उनका मानना है कि ये मुकाबला स्पिन गेंदबाजों के आठ ओवरों पर निर्भर हो सकता है, जो पूरे मैच का रुख बदल सकते हैं।

2. Asia Cup 2025: ‘हमारा लक्ष्य निडर क्रिकेट खेलना है’ – सईम अयूब ने भारत बनाम पाक मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

भारत के खिलाफ मैच से पहले सईम ने कहा, “हमारा लक्ष्य सभी के खिलाफ निडर क्रिकेट खेलना है। यह लोगों के लिए एक बड़ा मैच होने वाला है। हम इसे एक टीम के रूप में इस तरह नहीं देखते। हम देखते हैं कि अगले मैच में हम दिन-ब-दिन यही प्रक्रिया अपनाते हैं। यादें मायने नहीं रखतीं। यह टूर्नामेंट सबसे ज्यादा मायने रखता है। हम सिर्फ पाकिस्तान-भारत मैच का इंतजार नहीं कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट जीतने के लिए उत्सुक हैं।”

3. कौन हैं यश राठौड़? रणजी की रन-मशीन, दलीप ट्रॉफी फाइनल में ठोके धुआंधार 194 रन

राठौड़ को शुरुआती सफलताओं में से एक 2017-18 कूच बिहार ट्रॉफी में मिली, जहां उन्होंने पांच शतकों सहित 945 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे और विदर्भ को पहली बार खिताब दिलाया। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें एसीसी अंडर-19 एशिया कप जैसे दौरों और टूर्नामेंटों के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।

राठौड़ ने रणजी ट्रॉफी के 2024-25 के सीजन में विदर्भ के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। वह 18 पारियों में तीन अर्धशतकों और पांच शतकों के साथ 960 रन बनाकर इस प्रमुख रेड बॉल प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

4. Asia Cup 2025: भारत क्यों पड़ेगा पाकिस्तान पर भारी? जीत के 3 बड़े कारण

एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर से शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं; चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों पड़ोसी देश रविवार, 14 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले में आमने-सामने होंगे। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हरा सकता है भारत, इसके 3 कारण, 1) शानदार टी20 फॉर्म, 2) संतुलित गेंदबाजी विभाग और भरपूर ऑलराउंडर, 3) पाकिस्तान नहीं रहा हैं कंसिस्टेंट

5. Asia Cup 2025: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की पिच रिपोर्ट

एशिया कप में आज 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। यहां की पिच रिपोर्ट के बारे में आपको बताएं तो नई गेंद के कुछ ओवरों तक स्विंग होने की उम्मीद है। जो बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाते हैं, उन्हें इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। नए बल्लेबाजों को पिच को समझने में थोड़ा समय लग सकता है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।

6. एक समय सुसाइड करने वाले थे मोहम्मद शमी, लेकिन इस वजह से बदल लिया था मन

हाल में ही अनुभवी भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में नजर आए। शमी ने इस शो में निजी व पेशेवर रूप की कई बातों पर चर्चा की। शमी ने इस शो पर बताया है कि एक बार जब वह खराब दौर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सुसाइड करने को सोचा था, लेकिन फिर खेल के बारे में सोचने के बाद, उन्होंने अपना मन बदल लिया था।

7. दलीप ट्राॅफी फाइनल: सेंट्रल जोन को जीत के लिए सिर्फ 65 रनों की जरूरत

बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जारी दलीप ट्राॅफी के फाइनल मैच में सेंट्रल जोन की टीम जीत के काफी करीब नजर आ रही है। साउथ जोन की दूसरी पारी में खेल के चौथे दिन 426 रनों पर सिमट गई और व केवल 64 रनों की बढ़त ही सेंट्रल जोन पर बना पाई है। खेल के आखिरी दिन सेंट्रल जोन को जीत के लिए सिर्फ 65 रनों की जरूरत होगी।

8. भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 281 रन, रावल-मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारियां

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 14 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 281 रन बनाए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 64 और स्मृति मंधाना ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...

T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 28 में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) अफगानिस्तान के लिए यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन...