टीम इंडिया को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और सीरीज के लिए पर्थ के WACA में जोर-शोर से तैयारी कर रही है। WACA स्टेडियम को चारों तरफ से नेट्स से कवर कर दिया गया है और ऐसे में फैंस को प्रैक्टिस सेशन देखने को मौका नहीं मिल रहा है। मीडिया के लोग भी इस प्रैक्टिस को कवर नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
8) SA vs IND 3rd T20I: सेंचुरियन में तिलक वर्मा के सिर में लगी थी चोट, खिलाड़ी ने अब दी बड़ी जानकारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में फील्डिंग के दौरान तिलक वर्मा थोड़े मुश्किल में नजर आए, जब वह बाउंडी बचाने के चक्कर में सिर के बल गिर पड़े। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान अंतिम ओवर में उनके पास एक गेंद गई, जिसे पकड़ने के चक्कर में वह मैदान पर गिर पड़े और उनका सिर जोर से टकराया।
9) BGT 2024-25: “प्रैक्टिस मैच खेलने की सख्त जरूरत…”, भारत के मौजूदा फॉर्म पर संजय मांजरेकर ने जताई चिंता
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते ही टीम इंडिया का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इसे देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के फॉर्म और प्रैक्टिस मैचों की जरूरत को लेकर अपनी राय दी। संजय मांजरेकर ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा, प्रैक्टिस मैच न होने से फर्क पड़ सकता है, खास तौर पर इस बार क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह के फॉर्म और आत्मविश्वास के साथ जा रही है। हाल के दिनों में यह चलन रहा है कि प्रैक्टिस मैच कम होते जा रहे हैं, लेकिन इस खास दौरे पर हमने देखा कि भारत ए के बल्लेबाज भारतीय परिस्थितियों में फॉर्म में होने के बावजूद संघर्ष करते हैं।