
1) चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, दो नए चेहरे को किया शामिल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 19 फरवरी से शुरू होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में मैट शॉर्ट और आरोन हार्डी जैसे नए चेहरे को शामिल किया गया है, दोनों के लिए यह पहला ICC इवेंट होगा। नाथन एलिस, जिनके शानदार प्रदर्शन ने होबार्ट हरिकेंस को बीबीएल 14 के फाइनल में पहुंचाया, उनको भी टीम में जगह मिली है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड– पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा
2) Punjab Kings ने कर दिया ऐलान, Shryeas Iyer होंगे IPL 2025 के लिए टीम के कप्तान
पंजाब किंग्स (PBKS) ने रविवार को स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के आगामी सीजन के लिए टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। पंजाब किंग्स ने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर के लिए काफी बड़ी बोली लगाई थी। पंजाब ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी अनुभवी खिलाड़ी के लिए बोली लगाई थी।
3) ‘अगर युवराज सिंह कैंसर से मर भी जाते…’, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर के कैंसर संघर्ष पर पिता योगराज सिंह का बड़ा बयान
हाल में ही एक यूट्यब शो Unfiltered by Samdish पर योगराज सिंह ने कहा- हमारे देश के लिए, अगर युवराज सिंह कैंसर से मर जाते और भारत को विश्व कप दिला देते, तो मैं एक गौरवान्वित पिता होता। मुझे आज भी उस पर बहुत गर्व है। ये बात मैंने उन्हें फोन पर भी बताई थी। मैं चाहता था कि वह तब भी खेले जब वह खून थूक रहा था। मैंने उससे कहा, चिंता मत करो, तुम नहीं मरोगे, भारत के लिए यह विश्व कप जीतो।
4) ‘ऐसे लोग काफी कम होते हैं’, युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ
एक यूट्यूब शो ‘Unfiltered by Samdish’ पर योगराज सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- मैं धोनी को बहुत प्रेरित कप्तान मानता हूं, जो लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है। धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह विकेट को पढ़कर गेंदबाजों को बता सकते थे कि कहां गेंदबाजी करनी है। मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा पसंद यह था कि वह एक निडर व्यक्ति थे।
5) INDW vs IREW: भारत ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में 116 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। आज 12 जनवरी, रविवार को दोनों टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच राजकोट स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 116 रनों से जीत हासिल की है। मुकाबले में भारत ने 371 रनों का लक्ष्य आयरलैंड के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए आयरिश टीम सिर्फ 254 रन ही बना पाई।
6) जय शाह को रिप्लेस करते हुए बीसीसीआई के नए सेकेट्ररी बने Devajit Saikia, पढ़ें बड़ी खबर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में हाल में ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) बीसीसीआई में जय शाह को रिप्लेस करते हुए नए सेकेट्ररी बन गए हैं। हालांकि, जब से शाह ने आईसीसी चेयरमैन का कार्यभार संभाला है, तब से वह बोर्ड में अंतरिम सेकेट्री के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब वे इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।
7) IPL 2025: इस दिन से शुरू होगा आईपीएल का आगामी सीजन, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स-
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। इसके बाद से ही आगामी सीजन कब से शुरू होगा, यह जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। आईपीएल 2025 23 मार्च से शुरू हो रहा है। इसकी जानकारी बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार (12 जनवरी) को दी। राजीव शुक्ला ने प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों के बारे में नहीं बताया। अभी पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा।
8) हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम चुनकर सबको चौंकाया
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हरभजन सिंह की टीम-रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, नीतीश रेड्डी, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल
9) टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने देखा क्रिकेट मैच, स्टोइनिस के आउट होने पर रह गये हैरान; देखिए
टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच रविवार को ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मुकाबले को देखने पहुंचे। चौबीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच रविवार को टेनिस से ब्रेक लेकर क्रिकेट का लुफ्त उठाने डॉकलैंड्स इनडोर स्टेडियम में मौजूद रहे। मैच के दौरान नोवाक ने ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी देखी और मार्कस स्टायनिस को आउट होता देख वह हैरान रह गये।
10) मुश्किल दौर के बीच Prithvi Shaw नजर आए खुश, Sunil Gavaskar थे इस खुशी का कारण
Prithvi Shaw के क्रिकेट करियर पर एक ब्रेक सा लग गया है, जिसका कारण है उनका खराब खेल और गिरती फिटनेस। दूसरी ओर ये खिलाड़ी मैदान पर दमदार वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, इस बीच शॉ को एक क्रिकेट दिग्गज के साथ स्पॉट किया गया और खुद इस बल्लेबाज ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर की।
26 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026, Super 8: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार के बाद, कुछ ऐसा है सुपर 8 ग्रुप 2 की पाॅइंट्स टेबल का हाल
T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका 

