Skip to main content

ताजा खबर

“12 साल में एक बार तो हो जाता है यार”- पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान

Rohit Sharna (Photo Source: X)

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पिछले 12 साल में पहली बार भारत ने अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारा है, ऐसे में फैंस अब लगातार रोहित की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। रोहित शर्मा ने लगातार दूसरा मैच हारने और सीरीज गंवाने को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि जब हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं तो एक या दो सीरीज में ऐसा होता है।

रोहित शर्मा ने पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद दिया बड़ा बयान

पुणे टेस्ट मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि, ”हमने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। हमने भारत में काफी मैच जीते हैं, जहां खराब पिचों पर बल्लेबाजों ने अच्छा खेला हैं, हम उस पर फोकस क्यों नहीं कर रहे? ये पहली बार है जब हम ढेर हुए हैं। 12 साल में एक बार तो हो जाता है यार।

अगर हम 12 साल से ढेर हो रहे होते, तो हम कुछ नहीं जीते होते। भारत में हर जगह हमसे यही अपेक्षाएं की जाती हैं कि हम जीतें। हमने यह आदत बना ली है। इसमें आपकी कोई गलती नहीं है, बल्कि हम ही हैं जिन्होंने खुद को सर्वश्रेष्ठ स्टैंडर्ड्स पर रखा है।”

उन्होंने आगे कहा, ”यह पिछले दो टेस्ट मैचों में हुआ है, हमने घर पर लगातार 18 सीरीज जीती हैं, जिसका मतलब है कि हमने कई चीजें सही की हैं। हमने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए, मैं इस पर ज्यादा बात नहीं करूंगा और यह भी नहीं कहूंगा कि हमने बहुत सारी गलतियां की हैं।

मुझे लगता है कि 2-3 पारियों में हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन ऐसा तब होता है जब आप इतने लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आप हार जाते हैं।” आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच 1 नवंबर से शुरू होने वाला है। टीम इंडिया उस मैच में हर हाल ही में वापसी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...