Skip to main content

ताजा खबर

12 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

12 अप्रैल, Mornaing News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: लगातार 3 हार के बाद मिली चेन्नई सुपर किंग्स को पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 18वां मैच आज 11 अप्रैल, शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हरा दिया है। साथ ही टीम को लगातार तीन हार के बाद आखिरकार एक जीत नसीब हुई।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 213 रनों का एक मजबूत लक्ष्य दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कैपिटल्स 189 रनों पर सिमट गई व उसे लगातार दूसरे मैच में रनों का पीछा करते हुए हार का सामना करना पड़ा।

2. बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 4000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

PSL 2026 के 19वें मुकाबले में पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में बाबर आजम ने यह खास मुकाम हासिल किया। उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए 39 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने 14वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ ही बाबर PSL में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

3. ‘बुमराह के खिलाफ खेलने से डरते हैं बल्लेबाज’ सिक्सर किंग युवराज सिंह का बड़ा बयान

युवराज सिंह का मानना है कि आज के दौर में, जब क्रिकेट तेजी से बदल रहा है, बुमराह खुद को लगातार बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह के पास हर स्थिति के लिए अलग योजना होती है, जो उन्हें खास बनाती है। युवराज के अनुसार, बुमराह सिर्फ तेज गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बहुत समझदार खिलाड़ी भी हैं, जो बल्लेबाजों की कमजोरी को जल्दी पहचान लेते हैं।

युवराज ने खुलासा किया कि आज के समय के आक्रामक बल्लेबाज भी बुमराह के खिलाफ जोखिम लेने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर बल्लेबाज बुमराह के ओवर में सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते हैं और दूसरे गेंदबाजों को टारगेट बनाते हैं।

4. IPL के इतिहास में ‘पावरप्ले’ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज!

इंडियन प्रीमियर लीग ने टी20 क्रिकेट के स्वरूप को पूरी तरह से बदल दिया है; यह एक सामान्य छोटे फॉर्मेट से बदलकर एक बेहद तेज-तर्रार गेम बन गया है, जहां अक्सर शुरुआती छह ओवर ही मैच का नतीजा तय करते हैं। हाल के सीजनों में, पावरप्ले को लेकर टीमों का नजरिया बदल गया है – अब वे सावधानी से रन बनाने के बजाय पूरी तरह से आक्रामक होकर खेलते हैं।

इस रणनीतिक बदलाव की सबसे बेहतरीन मिसाल कुछ चुनिंदा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फील्ड पर लगी पाबंदियों का फायदा उठाकर पारी की शुरुआत में ही बड़े स्कोर बनाने की कला में महारत हासिल कर ली है। आइए टॉप 3 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

‘पावरप्ले’ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज: 1. सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स), 2. ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद), 3. जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स)

5. IPL 2026: आईपीएल में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज 11 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की और आईपीएल में अपना जीत का सिलसिला जारी रखा। मुकाबले में हैदराबाद से मिले 220 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए, पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी की और टारगेट को 6 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। यह आईपीएल में रिकाॅर्ड 10वीं बार है जब पंजाब किंग्स ने 200 से ज्यादा का टारगेट हासिल किया है।

6. IPL 2026: लग्जरी कार से सिगरेट फेंकते और सिगरेट पीते नजर आए युजवेंद्र चहल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लग्जरी कार चलाते हुए सिगरेट पीते और उसका टुकड़ा सड़क पर फेंकते नजर आ रहे हैं।इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने चहल की कड़ी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते उन्हें सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।

7. IPL 2026: ‘हर मैच में आया करो’ ये है संजू सैमसन का लकी चार्म, शतक ठोकते ही लिया नाम

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल करियर का चौथा शतक लगाने के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मिड इनिंग में एक दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को अपना लकी चार्म बताया और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्स टू यू रवि शास्त्री, आप मेरे लकी पर्सन लगते हैं। कृपया हर मैच में आइए सर।’ वहीं, अपनी फॉर्म पर बात करते हुए संजू ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, चाहे फॉर्म कितनी भी अच्छी हो, देश के लिए जीते हुए मैचों के बाद कुछ असफलताएं मन में संदेह पैदा कर देती हैं। मैं बेसिक्स पर टिके रहना चाहता था। सोच रहा था कि क्या मुझे और आक्रामक खेलना चाहिए, लेकिन मैं अपने बेसिक्स पर अड़ा रहा और शुक्र है कि यह कामयाब रहा।

8. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, लखनऊ का सामना गुजरात से तो शाम को मुंबई का सामना आरसीबी से

आईपीएल 2026 में आज 12 अप्रैल, रविवार को दो मैच देखने को मिलने वाले हैं। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर आरसीबी का सामना करती हुई नजर आएगी। दोनों के बीच फैंस को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...