Skip to main content

ताजा खबर

11 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Shubman Gill & Kevin Pietersen (Photo Source: X)

1) ‘लंदन में प्रॉपर्टी का रेट?..’, कमेंटेटर्स ने विराट-पीटरसन के बीच बातचीत को किया डिकोड

रविवार को खेले गए मैच में ओवरों के बीच ब्रेक के दौरान भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन के बीच बातचीत हुई। और ऐसे कई फैन्स थे जो यह जानने के लिए उत्सुक थे कि दोनों के बीच क्या बाते हो रही थी। स्टार स्पोर्ट्स हिंदी कमेंट्री में क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा से बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, दोनों इंग्लैंड में संपत्तियों के बारे में बात कर रहे होंगे। चोपड़ा ने कहा, “ठीक है, वह अब ज्यादातर समय विदेश में रहते हैं, इसलिए वह उनसे लंदन में रियल एस्टेट और वहां के कुछ अच्छे इलाकों के बारे में पूछ सकते हैं।” वहीं केविन पीटरसन ने चोपड़ा के बयान पर जवाब दिया और कहा, “कभी भी चीजों पर विश्वास ना करें। मैं धारणाओं के बारे में एक सादृश्य का उपयोग कर सकता हूं, लेकिन यहां नहीं करूंगा।” (पढ़ें पूरी खबर)

2) ICC Champions Trophy 2025 के मैच ऑफिशियल का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कौन होगा भारत के मैचों में अंपायर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। इससे पहले ग्रुप स्टेज के लिए मैच ऑफिशियल की पुष्टि हो गई है। Richard Kettleborough और Sharfuddoula Ibne Shahid आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में अंपायर होंगे। दोनों अंपायर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मैदान पर कार्यभार संभालेंगे। जोएल विल्सन टीवी अंपायर और एलेक्स व्हार्फ चौथे अंपायर होंगे,जबकि एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी होंगे। वहीं ग्रुप स्टेज के बाकी मैचौं के अंपायर कौन होंगे, इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। भारत के मैचों में Richard Kettleborough अंपायरिंग नहीं करेंगे, जिन्हें फैन्स टीम इंडिया के लिए पनौती मानते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं? 24 घंटे में आएगा आखिरी फैसला

स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहे। फिलहाल वह अभी भी बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और बीसीसीआई ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं। ESPNcricinfo के अनुसार, टूर्नामेंट के लिए बुमराह की उपलब्धता पर अंतिम निर्णय 11 फरवरी को लिया जाएगा। बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुमराह की पीठ का स्कैन पहले ही हो चुका है और मेडिकल स्टाफ अब अंतिम फैसला लेने से पहले चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के साथ कोऑर्डिनेट करेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

4) शुभमन गिल की बैटिंग टेक्निक को लेकर पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, बोले- “जो चीज उसे खतरनाक…”

केविन पीटरसन ने दूसरे वनडे के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर शुभमन गिल को लेकर बात करते हुए कहा, “मैंने एक ट्रिगर के बारे में बात की थी जब आप बड़े लड़कों के क्रिकेट में शामिल होते हैं और तेज गेंदबाजों का सामना करते हैं। आपको एक सेटअप की जरूरत होती है, और यह कुछ ऐसा है जो उसने बल्लेबाजी करते समय अपनाना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि इससे उसके खेलने के तरीके में सुधार हुआ है। जो चीज उन्हें और खतरनाक बनाती है वह है उनका पिकअप शॉट खेलना, बैकफुट से थोड़ा सा पंच मारना। अब कोई गेंदबाज उनके खिलाफ शॉर्ट लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सकता। उन्हें या तो स्टंप के ऊपर से गेंदबाजी करनी होगी या फिर बहुत अच्छी बाउंसर फेंकनी होगी।” (पढ़ें पूरी खबर)

5) VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हरभजन सिंह- शोएब अख्तर की भिड़ंत ने भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता की यादें की ताजा

DP World ILT20 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। 9 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए खिताबी जंग में दुबई कैपिटल्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की। वहीं फाइनल के लिए दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी मैदान में नजर आए। दोनों दिग्गजों ने एक साथ मंच साझा किया और मजाक-मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान हरभजन सिंह बल्लेबाजी और अख्तर गेंदबाजी करने की तैयारी करते हुए दिखे और फिर एक-दूसरे की ओर बढ़ते हुए आक्रामक रुख अपनाया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) हम पर लानत है…विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए आकाश चोपड़ा? लगाए बैठे हैं 82 वाली उम्मीद

कटक में खेले गए दूसरे वनडे में फैंस को कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन 20वें ओवर में स्पिनर आदिल रशीद का शिकार बन गए। उन्होंने विकेटकीपर फिल साल्ट को कैच थमाया। कोहली भले ही सस्ते में आउट हो गए लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऐसी बात कही है, जो फैंस का सीना चौड़ा कर देगी। उन्होंने साथ ही अहमदाबाद में 82वें इंटरनेशनल शतक की उम्मीद जताई। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित होगा। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) NZ vs SA: केन विलियमसन ने 7 हजारी बनते ही काटा कदर, तोड़ा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने सोमवार को वनडे ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शानदार शतक ठोककर न्यूजीलैंड को चार विकेट से जीत दिलाई। न्यूजीलैंड को 305 रनों का लक्ष्य मिला था। विलियमसन ने 113 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में सात हजार रन का आंकड़ा छुआ। उन्होंने 7 हजारी बनते ही गदर काटा। विलियमसन ने भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, विलियमसन वनडे में 7000 रन कंप्लीट करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 159 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। वहीं, कोहली 161 पारियों में सात हजारी बने थे। (पढ़ें पूरी खबर)

8) विराट कोहली-स्टीव स्मिथ और जो रूट भी नहीं कर पाए ऐसा, पिछले 13 सालों से रोहित शर्मा के नाम ये अटूट स्ट्रीक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार, 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में तूफानी शतक जड़ ना सिर्फ टीम को जिताया, बल्कि सीरीज में भी अजेय बढ़त दिलाई। काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हिटमैन ने 12 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 90 गेंदों पर 119 रन बनाकर आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया। उनकी इस पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह उनके करियर का लगातार 13वां साल है जब उन्होंने साल में कम से कम एक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता हो। बता दें पिछले 13 सालों में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी ऐसा नहीं कर पाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में क्यों पहुंचना चाहिए? रवि शास्त्री ने बताया ‘खतरनाक कारण’

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पाकिस्तान इस तरह की टीम है, जिसने पिछले छह से आठ महीनों में सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, विशेष कर दक्षिण अफ्रीका में उसका प्रदर्शन बेहतरीन था।’’ पाकिस्तान की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य अयूब चोटिल होने के कारण इस प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे लेकिन शास्त्री का मानना है कि इसके बावजूद उसकी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उसे शीर्ष क्रम में अयूब की कमी महसूस होगी क्योंकि वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी है लेकिन पाकिस्तान की टीम घरेलू परिस्थितियों में खतरनाक टीम है। मेरा मानना है कि उसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहिए। इसके बाद कोई भी टीम जीत सकती है।’’ (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...