Skip to main content

ताजा खबर

11 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Kamlesh Nagarkoti and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

1) WI vs BAN 2024: पहले वनडे में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कैरेबियाई गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर ICC ने जुर्माना लगाया

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) पर आईसीसी ने मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। बता दें कि अनुभवी गेंदबाज ने यह उल्लंघन बांग्लादेश के खिलाफ 8 दिसंबर को सेंट कीट्स एंड नीव्स में खेले गए पहले वनडे में किया था। जोसेफ ने आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.3 का उल्लंघन किया, जो श्रव्य अश्लीलता के प्रयोग से संबंधित है। खिलाड़ी पर यह जुर्माना अंपायर द्वारा निर्देश करने के बाद भी पिच पर, स्पाइक्स पहनकर कदम रखने के लिए लगाया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

2) साउथ अफ्रीकी कप्तान Laura Wolvaardt ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, फिर से पहुंची टाॅप पर

साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर लाॅरा बुलफार्ट (Laura Wolvaardt) ने, हाल में ही महिला श्रेणी में वनडे फाॅर्मेट की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि वह जारी ताजा रैंकिंग के बाद वनडे क्रिकेट में एक बार फिर से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। 2024 अब तक अनुभवी क्रिकेटर के लिए शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने शानदार खेल दिखाकर यह स्थान हासिल किया। (पढ़ें पूरी खबर)

3) एडिलेड मॉल के बाहर युवा क्रिकेट फैन के लिए बेबीसिटर बने Rishabh Pant, वायरल हुआ वीडियो

बीजीटी सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा, ब्रिसबेन में होने वाला है। हालांकि, इस मैच से पहले अपने बिजी क्रिकेटिंग शेड्यूल से अनुभवी विकेटकीपर ने थोड़ा समय निकाला और ऑस्ट्रेलिया घूमने निकले। इसी बीच एडिलेड में एक माॅल के बाहर, पंत की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पंत एक छोटी बच्ची के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। साथ ही थोड़े समय के लिए पंत एकदम बेबीसिटर भी बन गए। (पढ़ें पूरी खबर)

4) BGT सीरीज के बचे हुए मैचों में मोहम्मद शमी को खेलते हुए देखना चाहता है ये पूर्व कैरेबियाई दिग्गज, सपोर्ट करते हुए कही ये बड़ी बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत हासिल की थी। तो वहीं एडिलेड में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की। तो वहीं इस मैच में टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य कोई गेंदबाज ज्यादा प्रभावी गेंदबाजी नहीं कर पाया। इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

5) साई सुदर्शन की लंदन में पीठ की सफल सर्जरी हुई, युवा खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की लंदन में एक सफल सर्जरी हुई है। पीठ की इस सर्जरी के बाद उम्मीद है कि वे बहुत ही जल्द क्रिकेट में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की ओर से बल्ले से धमाल मचाने वाले सुदर्शन ने अपनी सर्जरी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) मैं एमएस धोनी सर की वजह से CSK में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं: कमलेश नागरकोटी

बता दें कि कमलेश नागरकोटी ने कहा- मैं काफी समय से इसका इंतजार कर रहा था। मैं आभारी हूं कि मुझे एक बार फिर मौका मिला है। मैं फिर से वहीं वापस आ गया हूं, जहां मैं हमेशा से रहना चाहता था। नागरकोटी ने आगे कहा- मैं सीएसके में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं और ऐसा महेंद्र सिंह धोनी सर की वजह से है। खेल के ऐसे दिग्गज खिलाड़ी के साथ या उनके नेतृत्व में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Harbhajan Singh को ये वीडियो शेयर करना पड़ा महंगा, Yuvraj Singh ने उड़ा दिया उनका मजाक

इन दिनों Harbhajan Singh ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं, जहां वो BGT के लिए कमेंट्री कर रहे हैं। इस बीच खाली समय में हरभजन ने एक वीडियो शेयर किया था, वहीं इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में उनके साथ खेल चुके युवराज सिंह ने भी एक कमेंट किया और वो कमेंट कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Bhuvneshwar Kumar की इन तस्वीरों ने छेड़ी नई बहस, RCB और SRH के फैन्स हुए आमने-सामने

Bhuvneshwar Kumar भले ही अब टीम इंडिया से खेलते हुए नजर नहीं आते हैं, लेकिन आज भी फैन्स इस खिलाड़ी को भारतीय जर्सी में काफी मिस करते हैं। दूसरी ओर भुवी IPL में फिर से अपनी पुरानी टीम में पहुंच गए हैं, जहां इस बार RCB ने उनको अपने नाम किया है और इस बीच टीम ने उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी है जो कुछ ही देर में सुपर वायरल भी हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

9) सूरज आज कहां से निकला है, जोश हेजलवुड अब Mohammed Siraj की तारीफ कर रहे हैं

पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरान Mohammed Siraj ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, जिसका कारण था उनकी Travis Head के साथ हुई जुबानी जंग। जिसके बाद दोनों टीमों की तरफ से इस लड़ाई को लेकर बयान सामने आए थे, इस बीच जोश हेजलवुड ने सिराज को लेकर ऐसी बात बोल दी है जो शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को पसंद नहीं आएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...