Skip to main content

ताजा खबर

11 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का जीत का सिलसिला जारी, आरसीबी को 6 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत

राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 16वां मैच खेला गया। गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की और लगातार चौथी जीत दर्ज की। मुकाबले में आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य को राजस्थान राॅयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (78 रन) और ध्रुव जुरेल (81*) की नाबाद मैच विनिंग पारियों के चलते दो ओवर पहले ही हासिल कर लिया।

2. IPL 2026: किंग कोहली ने रचा इतिहास! RR के खिलाफ IPL में 900+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में 900 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं, और उन्होंने उनके खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (896 रन) बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम था। उन्होंने कई सीजन से लगातार रॉयल्स पर अपना दबदबा बनाए रखा है।

विराट कोहली ने 16 गेंदों में तेजी से 32 रन बनाए। कोहली मैच के पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई का शिकार बने। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके जड़े और 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहली के कुल 928 रन हो गए हैं।

3. IPL 2026: ‘गौतम गंभीर को वापस लाओ’ लगातार हार झेल रही KKR को पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की बड़ी सलाह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम अपने पहले चार मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। दिलचस्प बात यह है कि 2024 में यही टीम चैंपियन बनी थी, लेकिन सिर्फ दो साल में ही हालात पूरी तरह बदल गए हैं।

इस बीच पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने केकेआर टीम मैनेजमेंट को बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर को किसी भी कीमत पर टीम में वापस लाना चाहिए। मोदी का मानना है कि गंभीर KKR के लिए वही भूमिका निभा सकते हैं, जैसी एम.एस. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निभाते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि गंभीर को आकर्षित करने के लिए उन्हें विशेष फायदे, जैसे स्टॉक ऑप्शन तक देने चाहिए।

4. इंग्लैंड क्रिकेट से बड़ी खबर, चार साल बाद इस गेंदबाजी की हुई रेड बाॅल क्रिकेट में वापसी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली ने करीब चार साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की है। उन्हें सरे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जो लीसेस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप का मुकाबला खेल रही है। यह मैच 10 अप्रैल से किया ओवल में शुरू हुआ। टॉपली ने आखिरी बार मई 2022 में रेड-बॉल क्रिकेट खेला था, जब वे ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ उतरे थे। उसके बाद से वे केवल व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ही एक्टिव रहे।

5. ‘LSG या GT?’: पैपराजी के IPL वाले सवाल पर सारा तेंदुलकर का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो

सारा तेंदुलकर का एक पैपराजी के सवाल पर चुप रहना और शर्मा जाना (जब उनसे पूछा गया कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट कर रही हैं या गुजरात टाइटन्स को) वायरल हो गया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया के साथ चलते हुए, एक पैपराजी ने सारा से पूछा कि वह किस टीम को सपोर्ट करेंगी। बार-बार पूछे जाने के बावजूद, सारा बस मुस्कुराईं, शरमा गईं और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे उनके फैंस अंदाजा ही लगाते रह गए।

6. ‘धोनी मेरे रोल मॉडल रहे हैं, मुझे उनका हेलीकॉप्टर शॉट बहुत पसंद है’ – LSG के मुकुल चौधरी

मैच के बाद मुकुल चौधरी ने बताया कि वे बचपन से ही एम.एस. धोनी को देखते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे भी एक विकेटकीपर हैं और धोनी के खेल से काफी प्रभावित हैं। मुकुल ने कहा, ‘मैं हमेशा से धोनी को देखता आया हूं। उनका हेलीकॉप्टर शॉट मुझे बहुत पसंद है। 2011 वर्ल्ड कप की उनकी पारी आज भी मेरे दिमाग में चलती रहती है।’

7. RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, 78 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास

जारी आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा कमाल किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर बल्लेबाजी की। 15 साल के इस बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ मैच में केवल 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली। अपनी  इस तूफानी पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगए। तो वहीं, तूफानी पारी के दौरान वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही अब वैभव आईपीएल इतिहास में पहले 11 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने अपने आईपीएल करियर में 11 पारियों के बाद कुल 42 छक्के अब तक लगा चुके हैं, जो किसी भी बल्लेबाज से काफी ज्यादा है।

8. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब हैदराबाद से तो शाम को चेन्नई का मुकाबला दिल्ली से

जारी आईपीएल में आज 11 अप्रैल शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। तो वहीं, शाम को 7.30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपाॅक में दूसरा मैच खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

Deepti Sharma ने रचा इतिहास, महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं 

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X) Deepti Sharma becomes leading wicket-taker in T20Is: महिला एशिया कप के अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा...

31 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND W vs THA W: एशिया कप में भारतीय महिला टीम की विजयी शुरुआत, थाईलैंड को 94 रनों से रौंदा 30 अगस्त,...

ENG vs PAK, 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की 194 रन से करारी हार, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजय बढ़त

ENG vs PAK 2nd Test highlights (image via getty) 30 अगस्त को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन, इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त...

IND W vs THA W: एशिया कप में भारतीय महिला टीम की विजयी शुरुआत, थाईलैंड को 94 रनों से रौंदा

Women’s Asia Cup 2026, IND W vs THA W highlights (image via getty) 30 अगस्त, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94...