Skip to main content

ताजा खबर

11 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 11 अक्टूबर, रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दो टी20 मैचों के बाद टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। तो वहीं, आज जो टीम जीत हासिल करेगी, वह टी20 सीरीज में बढ़त हासिल करने में सफल रहेगी।

2. IND vs WI 2026, 3rd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच से पहले जानें हेड टू हेड के बारे में

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  34
भारत ने जीते 22
वेस्टइंडीज ने जीते  11
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  9 अक्टूबर, 2026 (वेस्टइंडीज ने जीता)

3. IND vs WI 2026, 3rd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

होल्कर स्टेडियम, इंदौर: पिच रिपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम के पिच के मिजाज के बारे में आपको बताएं तो यह पिच पूरी तरह से सपाट और बैटिंग-फ्रेंडली होती है, जिस पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है। साथ ही यहां की पिच पर गेंद का उछाल काफी समान (Even bounce) रहता है, जिससे बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के शॉट्स खेलते हैं। मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

होल्कर स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री काफी छोटी (करीब 56 मीटर) हैं। छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां चौकों और छक्कों की बरसात होती है। इसके अलावा यहां की आउटफील्ड भारत के सबसे तेज आउटफील्ड्स में गिनी जाती है, जिससे हल्का सा शॉट भी सीधे बाउंड्री पार पहुंच जाता है। मैच की शुरुआत में नई गेंद से हल्की सी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों के लिए यहां काफी संघर्ष करना पड़ता है। टाॅस जीतकर कप्तान यहां पर गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

4. SA vs AUS: ध्वस्त हुआ विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड! मैट रेनशॉ ने टेस्ट में टेलएंडर्स के साथ ठोक डाले सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने डरबन के किंग्समीड में टेस्ट क्रिकेट का इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक ही टेस्ट पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों (टेल-एंडर्स) के साथ मिलकर सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का लंबे समय से चला आ रहा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में, रेनशॉ ने 190 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर की एक यादगार पारी साबित हुई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर 174 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।

5. AFG vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ रहमत शाह का ऐतिहासिक शतक, टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने रविवार, 11 अक्टूबर को इतिहास रचा। वे अपने देश के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने टेस्ट कप्तानी में अपने पहले ही मैच में शतक लगाया। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम की अगुआई करते हुए शाह ने 216 गेंदों पर 105 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए और अफगानिस्तान की पहली पारी में अहम भूमिका निभाई।

6. IND vs WI 2026: इंदौर में क्या है भारत का T20 रिकॉर्ड? यहां जानें

इंदौर के अहिल्याबाई होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारत के टी20 रिकाॅर्ड की बात करें, तो भारत ने खबर लिखे जाने तक इस मैदान पर कुल चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने तीन मैच जीते हैं और एक हारा है। इस स्टेडियम में पहला T20I मैच 22 दिसंबर, 2017 को खेला गया था और यहां सबसे हालिया T20I मैच 14 जनवरी, 2024 को हुआ था। भारत ने दोनों मैच जीते।

7. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में फिर से जुडेंगे जाॅस इंग्लिश

विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅस इंग्लिश (Josh Inglis) एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए एकदम तैयार है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार वह साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच Gqeberha के सेंट जाॅर्ज पार्क में 18 अक्टूबर से दूसरे टेस्ट से पहले कंगारू टीम से दोबारा से जुड़ेंगे।

गौरतलब है कि उन्हें पिछले महीने के आखिर में डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी। इस वजह से इंग्लिश को मेडिकल जांच और रिहैबिलिटेशन के शुरुआती दौर के लिए घर लौटना पड़ा। उनकी सर्जरी नहीं हुई और बाद में हुए स्कैन से अच्छी रिकवरी का पता चला, जिससे टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी वापसी की उम्मीद बनी।

8. भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए हुआ न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर को मिली कमान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज 11 अक्टूबर, रविवार को भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम कमान अुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल सेंटनर को सौंपी गई है। वहीं, फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट वनडे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

पहले, दूसरे और तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्‍तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर।

चौथे और पांचवें वनडे 5 के लिए न्‍यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्‍तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेट कीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

আরো ताजा खबर

16 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. भारत की 5वें टी20आई टीम में अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है भुवनेश्वर कुमार की भारत की...

’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal Reflects on 26-Day Rehab Stint, Anxiety, and Post-Divorce Struggles (image via X) एक भावुक और खुलकर किए गए खुलासे में, भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत,...

IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका

IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar Added to India Squad for 5th T20I as Arshdeep Singh Sustains Shoulder Injury (Image Credit- Twitter X) अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आज जैक्स कैलिस को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई! 16 अक्टूबर 1975 को जन्मे, दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी को मॉडर्न क्रिकेट...