Skip to main content

ताजा खबर

11 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी से 2 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई मुंबई इंडियंस

आईपीएल के जारी सीजन का 54वां मैच मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत दर्ज की और मुंबई को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए, जिसे आरसीबी ने पारी की आखिरी गेंद 167 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

2. उर्विल पटेल का तूफान! 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, खास सेलिब्रेशन हुआ वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उर्विल ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लेकिन उनकी पारी से ज्यादा चर्चा उनके खास सेलिब्रेशन की हुई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

3. IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस के रॉकेट-जैसे थ्रो ने मार्करम को किया चलता, देखें वायरल वीडियो!

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले में शानदार फील्डिंग ने मैच का रुख बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी तेज नजर और सटीक थ्रो से लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका दिया। उनका यह रन आउट मैच के सबसे अहम पलों में से एक साबित हुआ।

4. कुसल मेंडिस होंगे श्रीलंका के नए व्हाइट-बॉल कप्तान: रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा दावा

कुसल मेंडिस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जल्द ही उन्हें वनडे और टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त कर सकता है। माना जा रहा है कि आगामी वेस्टइंडीज दौरे से पहले यह फैसला लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो मेंडिस वनडे में चरित असलंका और टी20 में दसुन शनाका की जगह टीम की कमान संभालेंगे।

5. IPL 2026: एमएस धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना ‘एक सपने से भी बढ़कर’ – संजू सैमसन

संजू सैमसन ने हाल ही में एमएस धोनी को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना किसी सपने से भी बढ़कर है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे सैमसन ने बताया कि बचपन से ही वह धोनी के बड़े प्रशंसक रहे हैं और आज उनके साथ समय बिताना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

सैमसन ने बताया कि जब वह चौथी या पांचवीं कक्षा में थे, तभी पहली बार उन्होंने लंबे बालों वाले धोनी को भारत के लिए बल्लेबाजी करते देखा था। शुरुआती मैचों में धोनी ज्यादा सफल नहीं हुए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेली गई विस्फोटक पारी और फिर श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की ऐतिहासिक इनिंग ने उन्हें देशभर का सुपरस्टार बना दिया। संजू ने कहा कि उन पारियों के बाद धोनी हर जगह नजर आने लगे थे। टीवी विज्ञापन, पोस्टर और क्रिकेट चर्चाओं में सिर्फ उन्हीं का नाम होता था। उसी दौर में वह धोनी के जबरदस्त फैन बन गए।

6. IPL 2026: RCB ने MI को हराया तो डगआउट में कुछ इस तरह विराट कोहली ने मनाया जश्न

10 मई, 2026 की रात जब मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को हराया, तो पूरे मैदान का माहौल बदल गया। मैच की आखिरी गेंद पर जैसे ही जीत की मुहर लगी, डगआउट में बैठे विराट कोहली के भीतर का ‘असली बच्चा’ बाहर आ गया। अपनी टीम की इस रोमांचक जीत और पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनने की खुशी में विराट ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर फैंस उनके मुरीद हो गए। जीत पक्की होते ही विराट डगआउट में उछल पड़े और पास में खड़े क्रुणाल पांड्या के ऊपर कूदकर जबरदस्त अंदाज में जश्न मनाया।

7. IPL 2026: विराट कोहली को ये क्या हुआ? आईपीएल इतिहास में महज दूसरी बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (MI) से हुई। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में ‘गोल्डन डक’ पर आउट हुए। कोहली लगातार दूसरे मैच में जीरो पर आउट हुए, पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी कोहली अपना खाता नहीं खोल सके थे। आईपीएल इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब विराट एक सीजन में लगातार दो पारियों में ‘डक’ पर आउट हुए।

8. IPL 2026: इस नियम को तोड़ने को लेकर नपे RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 54 में मौजूदा चैंपियन आरसीबी तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत गई, लेकिन इस मुकाबले के दौरान एक नियम उल्लंघन को लेकर नपने से उसके हेड कोच खुद को नहीं बचा सके। आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लॉवर पर सजा के तौर पर जुर्माना लगाया गया है। उनके मैच फीस में 15 फीसदी की कटौती की गई है। जारी आईपीएल में ये अपने तरीके का पहला मामला है। अब तक इस सीजन सिर्फ खिलाड़ियों या टीम के कप्तानों पर ही जुर्माना लगाया गया था, किसी टीम के हेड कोच पर लगा ये पहला जुर्माना है।

আরো ताजा खबर

12 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. शबनिम इस्माइल ने संन्यास वापस लिया, दक्षिण अफ्रीका की T20 विश्व कप टीम में शामिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के लगभग तीन...

पाकिस्तान पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद WTC 2025-27 अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव!

BAN vs PAK: Updated WTC 2025-27 Points Table After Bangladesh’s Historic Win Over Pakistan (image via getty) बांग्लादेश ने मंगलवार (12 मई) को क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज...

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...