
Gautam Gambhir and Mohammad Kaif (Image Credit- Twitter X)
1) चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल के साथ ना हो जाए खेला, इंग्लैंड सीरीज में मिल सकता है आराम!
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता है, इसी के साथ बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है। 22 जनवरी से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। रिपोर्ट्स हैं कि इस सीरीज के लिए वनडे के नियमित विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है। केएल राहुल को आराम दिए जाने का मतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सभी 8 मैचों में ऋषभ पंत को बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज खेलने का मौका मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)
2) सच हो सकते हैं और…धनश्री के पोस्ट के बाद युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी
धनश्री ने हाल ही में अपने एक पोस्ट में लिखा था कि बिना फैक्ट्स चेक किए जो उनके करैक्टर के बारे में गलत बोला जा रहा है और हेट दिया जा रहा है। अब युजवेंद्र चहल ने भी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और लिखा है कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं वो सच हो सकते हैं और नहीं भी। युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘फैन्स के अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं, जिसके बगैर मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। हाल ही में चल रही खबरों को मैं समझता हूं, खासकर मेरे निजी जीवन के बारे में जानने को लेकर। हालांकि मैंने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ दावे किए जा रहे हैं, जो सच हो सकते हैं और नहीं भी।’ (पढ़ें पूरी खबर)
3) सैम कोंस्टास के करियर पर रिकी पोंटिंग ये क्या बोल गये, विराट कोहली से भी ले चुके हैं पंगा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सैम कोंस्टास के टेस्ट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिग्गज क्रिकेटर का मानना है कि सैम ने जिस तरह से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजी की थी अगर वह ऐसा ही खेल जारी रखते हैं तो बतौर ओपनर ज्यादा समय तक टीम में बने नहीं रह पायेंगे। कोंस्टास ने 26 दिसंबर को एमसीजी में बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगभग खचाखच भरे स्टेडियम में अपनी टेस्ट करियर का आगाज करते हुए 65 गेंद पर 60 रन की आकर्षक पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
4) चैंपियंस ट्राॅफी से पहले दुबई में प्रैक्टिस मैच खेलेगी टीम इंडिया, PCB ने भी समय पर स्टेडियम की उपलब्धता सुनिश्चित की
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले खबर आ रही है कि सभी टीमें प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। बता दें कि इससे पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच के लिए उपलब्धता पर सवाल थे, क्योंकि इस समय चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा प्रस्तावित 3 स्टेडियम नेशनल स्टेडियम कराची, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम लाहौर और मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में नवीकरण का कार्य चल रहा है। इन स्टेडियम के तय समय पर नवीकरण कार्य खत्म करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 थी, लेकिन अब पीसीबी ने यह डेडलाइन 25 जनवरी, 2025 कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
5) गौतम गंभीर को मिला धाकड़ बल्लेबाज का सपोर्ट, नितीश राणा ने शानदार तरीके से दिया मनोज तिवारी को मुंहतोड़ जवाब
पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में गौतम गंभीर ने सारा क्रेडिट चुरा लिया था। मनोज तिवारी का मानना है कि इन दोनों ही सीजन में सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन क्रेडिट सिर्फ गौतम गंभीर को ही मिला। (पढ़ें पूरी खबर)
इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरजा Ishan Kishan का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़
‘पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर है’ पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर किया बड़ा कमेंट
कौन हैं Kumar Kushagra? दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़कर चमके ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज

