
Siraj, Travis Head, Ellyse Perry, Jay Shah, Pat Cummins & Rohit Sharma (Photo Source: X)
1. NZ vs ENG: वेलिंग्टन में इंग्लैंड की 323 रनों से जीत, 16 साल बाद न्यूजीलैंड में किया यह कारनामा
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला गया। इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी 427 पर घोषित कर मेजबान को 583 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 323 रनों से शानदार जीत हासिल की। कीवी टीम के लिए टॉम ब्लंडेल ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ बेन स्टोक्स एंड कंपनी ने 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है। आपको बता दें, इंग्लैंड ने पूरे 16 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीती है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. जो रूट ने ऐसा खतरनाक शॉट खेल पूरा किया 36वां टेस्ट शतक, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसे
इंग्लैंड की दूसरी पारी का 83वां ओवर विलियम ओ’रूर्के ने डाला। पहली ही गेंद पर जो रूट ने विकेटकीपर के ऊपर से रिवर्स-स्कूप जैसा खतरनाक शॉट खेला और चार रन बटोरकर अपना शतक पूरा किया। दूसरी छोर पर खड़े बेन स्टोक्स ने रूट से पहले ही उनके शतक का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। रूट ने फिर हेलमेट निकाला और अपने 36वें टेस्ट शतक का जश्न मनाया। (पढ़ें पूरी खबर)
3. AUS vs IND: एडिलेड में भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार, पैट कमिंस ने झटके 7 विकेट
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया। इस पिंक-बॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। दूसरी पारी में टीम 175 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर 10 विकेट से प्रचंड जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. “कमिंस ने मुझे बहुत कॉन्फिडेंस…”, एडिलेड टेस्ट के बाद शतकवीर ट्रैविस हेड का बयान
एडिलेड टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद ट्रैविस हेड ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा, फिर से कुछ रन बनाना अच्छा लगा। मुझे लगा कि पिछले हफ्ते मैं अच्छा खेल रहा था, मुझे लगा कि मैं अच्छे फॉर्म में हूे। यह ड्रेसिंग रूम अच्छा है, यह एक कड़ा मैच है, ज्यादातर लोग इसके विपरीत सुझाव दे सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन करना, कुछ भी गारंटी नहीं थी, अच्छी गति और अब हमें इसके साथ आगे बढ़ना है। पैट ने मुझे बहुत कॉन्फिडेंस दिया। मैं खेल को देख सकता हूं और खेल को वैसे खेल सकता हूं जैसा मैं देखना चाहता हूं। मुझे लगा कि दूसरी नई गेंद के साथ अच्छा मौका था। हमने जितना हो सके उतना रन बनाने की कोशिश की और उन्हें दबाव में डाला। (पढ़ें पूरी खबर)
5. WTC Points Table: एडिलेड में हार के बाद भारत से छीन गई नंबर-1 की बादशाहत, फाइनल खेलना मुश्किल…!
भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया 102 अंकों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 9 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीकी टीम 9 मैचों में 5 जीत, तीन हार के साथ दूसरे स्थान पर है।
टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट से पहले पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी। हार के बाद टीम 110 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। टीम ने अब तक 16 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 9 में जीत और 6 में हार मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. Siraj ने कैमरे के सामने Travis Head को बताया झूठा, हरभजन ने भी दिया गेंदबाज का साथ
सिराज ने कहा कि- हेड के खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा आ रहा था, वो अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और जब मुझे छक्का मारा तो मेरे अंदर जुनून आ गया। सिराज ने बताया कि- मैंने जब हेड को आउट किया, तो वो मुझे गालियां दे रहे थे। मैंने से सिर्फ विकेट का जश्न मनाया था और मैंने उनको कुछ नहीं बोला था, हेड ने PC में कहा था कि उन्होंने मुझे Well Bowled बोला था। ऐसे कुछ नहीं हुआ था और हेड ने मीडिया सामने झूठ बोला था, साथ ही सिराज ने कहा कि हम सभी को इज्जत देते हैं और क्रिकेट जेंटलमैन गेम है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. हे प्रभु! Mohammed Siraj और Travis Head के बीच इतनी जल्दी दोस्ती भी हो गई
Mohammed Siraj और Travis Head के बीच हुई लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी है, साथ ही दोनों की तरफ से बयानों के वार भी देखने को मिले हैं। वहीं अब सिराज और हेड की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसे देख फैन्स दंग रह गए और लगता है कि दोनों खिलाड़ी के बीच सारी लड़ाई खत्म हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. कप्तान रोहित को Mohammed Shami की बहुत चिंता है, दे डाला गेंदबाज की वापसी पर बड़ा बयान
पिंक बॉल टेस्ट मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा मीडिया के सवालों का सामना कर रहे थे, इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे शमी की वापसी पर सवाल किया था। उस सवाल पर रोहित ने कहा कि- शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले हैं, हम उन पर नजर बनाए रखे हुए हैं। आगे रोहित ने कहा कि- लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए शमी के घुटने में फिर से सूजन आ गई थी, जिसने उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में बाधा डाली है और हमें शमी को लेकर काफी ध्यान रखना होगा चीजों का। (पढ़ें पूरी खबर)
9. AUSW vs INDW: दूसरे वनडे में 122 रनों से बड़ी हार के बाद, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाई सीरीज
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाए। टीम के लिए जाॅर्जिया वाॅल ने 101 रन और अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी ने 75 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। भारतीय महिला टीम 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.5 ओवरों में सिर्फ 249 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया ने 122 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
10. जय शाह के रिप्लेसमेंट के तौर पर Devajit Saikia ने बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव का पदभार संभाला, पढ़ें बड़ी खबर
हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि देवजीत सैकिया (Devajit Lon Saikia) को बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने जय शाह के रिप्लेसमेंट के तौर पर कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है।तो वहीं आपको नए कार्यवाहक बीसीसीआई सचिव के बारे में जानकारी दें, तो वह असम के रहने वाले होने के साथ-साथ एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी
एक IPL सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

