Skip to main content

ताजा खबर

जय शाह के रिप्लेसमेंट के तौर पर Devajit Saikia ने बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव का पदभार संभाला, पढ़ें बड़ी खबर 

Devajit Saikia and Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि देवजीत सैकिया (Devajit Lon Saikia) को बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने जय शाह के रिप्लेसमेंट के तौर पर कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है।

तो वहीं आपको नए कार्यवाहक बीसीसीआई सचिव के बारे में जानकारी दें, तो वह असम के रहने वाले होने के साथ-साथ एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर भी हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करके सैकिया को कार्यवाहक सचिव के रूप में नियुक्त किया। जब तक कि बीसीसीआई द्वारा एक स्थायी सचिव नियुक्त नहीं किया जा सकता।

साथ ही सैकिया की नियुक्ति पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने भरोसा दिखाया है और कहा है कि वह इस पद पर अपना काम काफी कुशलता से निभाएंगे। देवजीत सैकिया को लिखे एक पत्र में रोजर बिन्नी ने लिखा- रिक्ति या अस्वस्थता की स्थिति में अध्यक्ष किसी अन्य पदाधिकारी को तब तक कार्य सौंपेगा, जब तक कि रिक्ति विधिवत भर न जाए या अस्वस्थता समाप्त न हो जाए।

इसलिए, मैं बीसीसीआई के नियमों और विनियमों के अनुसार निर्धारित प्रक्रियाओं द्वारा पद भरे जाने तक सचिव के कार्यों को आपको सौंपता हूं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं और आत्मविश्वास के साथ कर्तव्यों का पालन करेंगे।

जय शाह ने आईसीसी हेडक्वार्टर का किया दौरा

तो वहीं हाल में ही बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) दुबई में एपेक्स क्रिकेट बोर्ड के हेडक्वार्टर का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान शाह के साथ आईसीसी के बोर्ड ऑफ मेंबर व सपोर्ट स्टाफ मौजूद नजर आया। इस दौरान जय शाह ने आईसीसी के पिछले कुछ वर्षों में किए गए काम की सराहना भी की।

আরো ताजा खबर

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’? आज मना रहे हैं अपना 54वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Sourav Ganguly Net Worth (image via getty) क्रिकेट पिच से संन्यास लेने के कई साल बाद भी, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बिजनेस की दुनिया में बड़ा...

WTC 2025-27 Points Table: 23 साल बाद वेस्टइंडीज की श्रीलंका पर टेस्ट जीत के बाद कुछ ऐसा है अंकतालिका का हाल

WTC 2025-27 Points Table (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। यह पिछले 23 वर्षों में...

SM Trends: 8 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ रेड बाॅल सीरीज शुरू होने से पहले, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक वीडियो को बीसीसीआई वुमेन ने अपने आधिकारिक एक्स...