Skip to main content

ताजा खबर

07 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Yuzvendra Chahal, Dhanshree Verma, Yuvraj Singh, Kagiso Rabada (Photo Source: X)

1. ICC ने दिसंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेशन की घोषणा की, बुमराह-स्मृति हैं शामिल

आईसीसी ने दिसंबर महीने के मेन्स और विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनी की घोषणा कर दी है। मेन्स कैटेगरी में जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और डेन पैटरसन नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, विमेंस कैटेगरी में स्मृति मंधाना, एनाबेल सदरलैंड और नॉनकुलुलेको म्लाबा नॉमिनेटेड हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. “मुझे हैरानी नहीं होगी अगर भारतीय सिलेक्टर्स कुछ कड़े फैसले लेते हैं”- सुनील गावस्कर ने विराट और रोहित को दी चेतावनी

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के लिए अपने कॉलम में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘अब जबकि टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है। अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल इसी साल जून से शुरू होगा, जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाएगी। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर भारतीय सिलेक्टर्स कुछ कड़े फैसले लेते हैं। उन्हें देखना होगा, 2027 में कौन से खिलाड़ी भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक ले जा सकते हैं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

3. “नीतीश कुमार रेड्डी को नहीं मिलेगी टी20 या वनडे टीम में जगह” पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को नहीं लगता कि नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया की टी20 या वनडे टीम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी करने वाला यह ऑलराउंडर विदेशी परिस्थितियों में टेस्ट खेलने के लिए सबसे उपयुक्त है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. BGT 2024-25: ऐसा व्यवहार विराट कोहली को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है: सबा करीम

स्पोर्ट्स नेक्स्ट में बात करते हुए पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि विराट कोहली को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता है। वो अब सीनियर खिलाड़ी हो चुके हैं। मैं यह बात मानता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में एक या दो फैसला बातचीत करने वाले थे लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया के अंपायर नहीं थे बल्कि न्यूट्रल अंपायर थे। अगर आपको कोई परेशानी है तो वहां टेक्नोलॉजी भी है और इसके लिए आपको बातचीत करनी चाहिए। दर्शकों के सामने ऐसा व्यवहार और उससे पहले Sam Kontas के साथ के साथ भी उन्होंने गलत किया।’ (पढ़ें पूरी खबर)

5. “वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं….वे हमसे ज्यादा हर्ट हो रहे हैं”- RO-KO के आलोचकों को युवी का जवाब

युवराज सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की पिछली उपलब्धियों को देखते हुए उनकी आलोचना करना अनुचित है। उन्होंने कहा, “हम अपने महान खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं, हम उनके बारे में बहुत बुरी बातें कह रहे हैं, लेकिन लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने अतीत में क्या हासिल किया है। वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। ठीक है, वे हार गए, उन्होंने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। लेकिन वे हमसे ज्यादा हर्ट हो रहे हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

6. टेस्ट करियर के 10,000 रन पूरा करने से चूके स्टीव स्मिथ, रिकॉर्ड न बना पाने के लिए इसे ठहराया दोषी

स्टीव स्मिथ ने कहा, “ऐसा लग रहा था कि मैं जंजीर से बंध गया हूं। मैं बहुत खतरनाक गेंद पर आउट हुआ, गेंद ने अचानक से ज्यादा उछाल ले ली। शायद होनी (10 हजार टेस्ट रन तक नहीं पहुंचना) को यही मंजूर था, लेकिन यह ठीक है कि हम जो चाहते थे हमें मैच से वह परिणाम मिला। यहह एससीजी की सबसे कठिन पिच थी। गेंद को सीम से मदद मिल रही थी और यह काफी स्विंग हो रही थी। मैं पहले कभी एससीजी में इस तरह के विकेट पर नहीं खेला था। यहां बल्लेबाजी करना अविश्वसनीय रूप से कठिन था।” (पढ़ें पूरी खबर)

7. श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में लग सकता है बड़ा झटका, पैट कमिंस के बाद इस शानदार तेज गेंदबाज का खेलना भी लग रहा मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड का खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। दरअसल टीम इंडिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान जोश हेजलवुड चोटिल हो गए थे। यही वजह है कि शानदार तेज गेंदबाज मेलबर्न और सिडनी में खेले गए चौथे और पांचवे टेस्ट में भाग नहीं ले पाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. “हम जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है…”, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल को लेकर बोले कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद सुपरस्पोर्ट पर बात करते हुए कहा, “यह अभी काफी दूर है, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसा बड़ा अवसर आपको इसके लिए तैयार कर देता है। साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच की राइवलरी हमेशा से ही इंटेंस रही है क्योंकि हम क्रिकेट काफी हद तक एक जैसा खेलते हैं। हम कड़ी मेहनत करते हैं – और वे हमें कड़ी टक्कर देंगे, और हम यह जानते हैं। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है।” (पढ़ें पूरी खबर)

9. Dhanashree के मामले में Yuzvendra Chahal रहेंगे मौन, खुद ने इंस्टा स्टोरी के जरिए किया ऐलान

इन दिनों Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma लगातार खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण एक बड़ी रिपोर्ट। जहां इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, ये कपल अब जल्द ही अलग हो जाएगा और दोनों ने तलाक लेने की ओर कदम आगे बढ़ा लिया है। इस बीच चहल की इंस्टा स्टोरी भी साफ इशारा कर रही है उनके जीवन में कुछ भी सही नहीं चल रहा है और फिर से उन्होंने नई इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी है। चहल ने लिखा है, लिखा है- मौन एक गहन संगीत है, उन लोगों के लिए जो इसे सभी शोरों से परे सुन सकते हैं।  (पढ़ें पूरी खबर)

10. जसप्रीत बुमराह को ऐसे रिएक्ट करते हुए कभी नहीं देखा: पूर्व खिलाड़ी ने Sam Kontas के साथ हुई भारतीय खिलाड़ी की भिड़ंत को लेकर अपना पक्ष रखा

डेमियन फ्लेमिंग ने Roar के अपने कॉलम में लिखा कि, ‘मैंने कभी भी जसप्रीत बुमराह को ऐसे रिएक्ट करते हुए नहीं देखा है। उनके पास कुछ ऐसा स्पार्क है जो कई खिलाड़ियों के पास नहीं है। Sam Kontas जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो कई भारतीय दर्शक भी उनकी आलोचना कर रहे थे।  (पढ़ें पूरी खबर)

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...